Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Rajya Sabha Bypolls Notification: पंजाब और जम्मू-कश्मीर की 5 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 24 अक्टूबर को होगा मतदान

By
On:

Rajya Sabha Bypolls Notification:  नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्यसभा की पांच रिक्त सीटों पर उपचुनाव (Bypolls) की अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें पंजाब की एक सीट और जम्मू-कश्मीर की चार सीटें शामिल हैं। पंजाब की सीट जून 2025 में खाली हुई थी, जब संजय अरोड़ा ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देकर विधानसभा सदस्य (MLA) बनने का निर्णय लिया था।

पंजाब और जम्मू-कश्मीर में होंगे उपचुनाव

निर्वाचन आयोग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटें गुलाम नबी आजाद, मीर मोहम्मद फैयाज, शमशेर सिंह और नजीर अहमद लवाय के कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हुई हैं। वहीं, पंजाब की एक सीट संजीव अरोड़ा के त्यागपत्र के बाद रिक्त हुई है।
बता दें कि मई 2025 में आंध्र प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया था, जो वि. विजयसाई रेड्डी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। अब आयोग का पूरा ध्यान पंजाब और जम्मू-कश्मीर के उपचुनावों के साथ-साथ बिहार विधानसभा चुनावों पर केंद्रित है।

कब दाखिल होंगे नामांकन और कब होगा मतदान

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पंजाब की राज्यसभा सीट के लिए मतदान 24 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती शाम 5 बजे से शुरू होकर 6 बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
नामांकन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तय की गई है। ये चुनाव जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 (Representation of the People Act, 1951) के तहत आयोजित किए जा रहे हैं।

पंजाब के लिए नियुक्त किए गए अधिकारी

चुनाव आयोग ने पंजाब की भगवंत मान सरकार के परामर्श से उपचुनाव के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है। पंजाब विधानसभा सचिवालय के सचिव राम लोक खताना को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Returning Officer) बनाया गया है, जबकि उप सचिव जसविंदर सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी (Assistant Returning Officer) नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़िए:Bigg Boss 19: इस हफ्ते के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने, जानिए कौन है नंबर 1 पर

संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

पंजाब की यह सीट तब खाली हुई जब आप (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर विधायक बने। उन्होंने 19 जून 2025 को चुनाव जीता था, जिसके बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News