Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Punishment: फैजल को हाईकोर्ट ने सुनाई देश भक्ति सिखाने वाली सजा

By
On:

हिन्दुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाना पड़ा महंगा, देनी होगी २१ बार सलामी

Punishment: भोपाल(ई-न्यूज)।  एक शख्स को पाकिस्तान जिंदाबाद और हिन्दुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाना महंगा पड़ गया है। यह नारे लगाने वाले फैजल को हाईकोर्ट ने देश भक्ति सिखाने वाली सजा सुनाई है। हाईकोर्ट ने फैजल को महीने में दो बार राष्ट्रीय ध्वज को २१ बार सलामी देने के साथ ही हर बार भारत माता की जय बोलने की सशर्त जमानत दी है। आरोपी को महीने में दो बार स्थानीय पुलिस स्टेशन जाना होगा और वहां पर २१ बार तिरंगे को सलामी देते हुए हर बार भारत माता की जय बोलना होगा।


क्या है पूरा मामला?


इसी साल १७ मई को फैजल उर्फ फैजान नाम के शख्स ने च्पाकिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबादज् के नारे लगाए थे। इसके खिलाफ भोपाल के मिसरोद थाने में केस दर्ज किया गया। कोर्ट में उसके वकील ने स्वीकार किया कि फैजल ने देश विरोधी नारे लगाए थे। इसके बाद कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ उसे जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि फैजान को हर महीने के पहले और चौथे मंगलवार को सुबह १० बजे से दोपहर १२ बजे के बीच मिसरोद थाने में पेश होना होगा और च्भारत माता की जयज् के नारे के साथ भारतीय ध्वज को २१ बार सलामी देनी होगी।


आरोपी पर पहले के भी दर्ज है मामले


कोर्ट में सरकारी वकील की ओर से कहा गया कि फैजल के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। देश के खिलाफ नारा लगाकर गंभीर अपराध किया है। कोर्ट ने उसे ५० हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी है। अभियोजन पक्ष ने दावा किया था कि उनके पास नारे लगाते हुए आरोपी का एक वीडियो है, लेकिन अदालत के समक्ष वीडियो पेश नहीं किए जाने के कारण जमानत की सुनवाई कई महीनों तक विलंबित रही।साभार…

source internet

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News