खबरवाणी
लालबाग में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर विरोध, समाजजन भूख हड़ताल पर
बुरहानपुर। शहर के लालबाग क्षेत्र में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित नहीं किए जाने को लेकर समाजजन का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। मंजूरी मिलने के बावजूद अब तक प्रतिमा स्थापित नहीं होने से नाराज दलित समाज के लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं और न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।
प्रदर्शन कर रहे समाजजनों का कहना है कि प्रतिमा स्थापना को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी और स्वीकृति मिलने के बाद भी कार्य पूरा नहीं होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इससे समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के प्रतीक हैं, इसलिए उनकी प्रतिमा की स्थापना में देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। समाजजन जल्द से जल्द प्रतिमा स्थापना की मांग पर डटे हुए हैं और चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।





