खबरवाणी
स्थापना दिवस पर हुआ प्रतिभा सम्मान और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ द्वारा 9 फरवरी को मनाया जाने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में 9 फरवरी रात्रि को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन व्यापारी संघ द्वारा किया गया, जिसमें सभी विधाओं के काव्य पाठ एवं गजल गायको को बुलाया गया जिसमें प्रसिद्ध गजल कर संतोष जैन हास्य व्यंग कलाकार भुवन सिंह धांसू छिंदवाड़ा प्रसिद्ध वह वह क्या बात है के फेम ए संजय सिंह एक बात पूछता हूं बताओ ना बाबूजी की प्रस्तुति ने लोगों को भावुक कर दिया वहीं मुलताई से आए दीपक साहू के हास्य व्यंग ने लोगों को खूब हास्य उजवा व्यंग के कलाकार मनोज शुक्ला हिंदुस्तानी ने अपनी खोज व्यंग कविताओं से लोगों को स्थापित कर दिया वही प्रसिद्ध गजल गायक राज गौरी ने भी अपने गजलों से समां बांध गीतकार रंजन गौतम की मधुर वाणी में लोगों को श्रृंगार के गीत सुनने को मिले वहीं श्रृंगार रस की कवित्री प्रतिभा पटेल ने अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया भोपाल से आए प्रसिद्ध व्यंग कर और कुशल मंच संचालक कुमार नितेश नैश ने अपनी व्यंगात्मक मनसंचालन प्रतिभा से लोगों में उत्साह भरा प्रसिद्ध टीवी एंकर और श्रृंगार रस की कवित्री सुनीता पटेल की कविताओं ने देर रात तक शोताओं को बांधे रखा,
इस वर्ष भी किया प्रतिभाओं का सम्मान
व्यापारी संगठन द्वारा प्रतिवर्ष जिले की प्रतिभावान प्रेरणादायक प्रतिभाओं का सम्मान समारोह किया जाता है इस क्रम में व्यापारिक कल्याण संघ ने अपने स्थापना दिवस 9 फरवरी 2026 में जिले की चार प्रतिभाओं का सम्मान किया जिसमें घोड़ाडोगरी सांदीपनी स्कूल के प्राचार्य विवेक तिवारी प्राचीन भरवा हस्तशिल्प कलाकार बलदेव बाघमारे टिगरिया से ओर भारत के सबसे तेज प्रथम धावक प्रहलाद ठाकरे भैंसदही ब्लाक के ग्राम ठेमागांव और बैतूल जिले के कलमकार लेखक टी वी धरावाहिक सी आई डी के एक एपिसोड राईटर जिला कोर्ट में परिवार परामर्श न्यायालय में कार्यरत शक्या का मंच से सम्मान किया गया वहीं
पूर्व अध्यक्ष तोषण गावंडे का भावुक सम्मान
व्यापारी कल्याण संघ के तात्कालिक कार्यकारिणी सदस्यों व अध्यक्ष द्वारा भावनात्मक सम्मान किया संगठन ने पूर्व अध्यक्ष तोषण गावंडे को स्मृति चिन्ह व शाल श्रीफल देकर सम्मान किया कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया कि श्री गावंडे जी का कार्यकाल उन सभी के लिए प्रेरणादायक और शिक्षाप्रद रहा है घमंडी जी के कार्यकाल में सामाजिक कार्यों को गति दी गई और उनके प्रतिनिधित्व में सभी सदस्यों ने कुशल कार्यशैली का अनुभव किया है जिसके लिए सभी व्यापारियों ने आज मंच पर श्री गावंडे का सम्मान किया व्यापारी कल्याण संघ ने अपने स्थापना दिवस पर व्यापारियों व उनके परिवार जनों के लिए तरह-तरह के खेलों का आयोजन किया इसी दौरान सभी व्यापारी अपने परिवार जनों के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए वहीं कार्यक्रम में स्वादिष्ट पकवानों का सभी ने स्वाद के साथ श्रृंगार रस पोज़ और शेरो शायरी के साथ व्यंग का स्वाद भी चखा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ जो की मध्य रात्रि लगभग 3:00 बजे तक चला , कार्यक्रम के समापन पर संगठन के सचिव द्वारा सभी के सहयोग के लिए उपस्थित जनों को धन्यवाद प्रेषित किया





