Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ताप्ती वार्ड में खाली भूखंडो में जमा गंदा पानी से बीमारियों की आशंका

By
On:

खबरवाणी

ताप्ती वार्ड में खाली भूखंडो में जमा गंदा पानी से बीमारियों की आशंका

जनसुनवाई में महिलाओ ने सौपा ज्ञापन

मुलताई। नगर के में ताप्ती वार्ड में स्थित खाली भूखंडो मे नालियों एवं बारिश का गंदा पानी जमा होने से बीमारिया फैलने का अंदेशा बना हुआ है। गंदे पानी की निकासी कराने वार्ड की महिलाओ ने जनसुनवाई में आवेदन सौपा है। ताप्ती वार्ड निवासी गीता दोड़के सहित महिलाओ ने बताया प्रदीप रघुवंशी के घर के सामने और अन्य स्थानों पर नाली एवं बारिश का पानी जमा हो रहा है, जिससे गंदगी पनप रही ही, वहीं डेंगू मलेरिया फैलने का अंदेशा बना हुआ है। जमा पानी में साँप एवं जहरीले कीड़े रोज निकलकर घर के अन्दर आ जाते है जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस संबंध उनके द्वारा वार्ड पार्षद निर्मला उबनारे के साथ नगरपालिका में कई बार आवेदन दे चुके है, लेकिन नगरपालिका द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से वार्डवासी परेशान है। वार्ड वासियो ने मांग की है,खाली भूखंड मालिकों को नोटिस देकर व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है।जिससे वार्डवासियो की समस्याओं का निराकरण हो सके।

वार्ड में बिजली पोल लगाकर, स्ट्रीट लाइट लगाई जाए

वार्डवासी महिलाओ द्वारा जनसुनवाई में सौपे गए दूसरे ज्ञापन में बताया ताप्ती वार्ड संतरा मंडी क्षेत्र में वर्धमान आईटीआई तक सड़क का निर्माण हो चुका है। वर्धमान आईटीआई तक मकान भी बन चुके है। लेकिन बिजली पोल कनेक्शन नहीं हुआ है, जिससे वार्ड वासी परेशान है। बिजली पोल एवं स्ट्रीट लाइट नहीं होने आम जन को रात्रि में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के
कर्मचारियों द्वारा मौके पर सर्वे भी किया गया,लेकिन आज तक बिजली का पोल नहीं लगा। वार्ड वासियो ने शीघ्र बिजली पोल लगाकर स्ट्रीट लाइट एवं कनेक्शन दिए जाने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News