खबरवाणी
क्षत्रिय लोन्हारी कुन्बी समाज ब्लॉक महिला संगठन की निर्विरोध अध्यक्ष बनी पुनम प्रवीण चढ़ोकार
आठनेर– क्षत्रिय लोन्हारी कुन्बी समाज संगठन ब्लॉक आठनेर द्वारा महिला संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव हेतु समाज भवन में एक बैठक बैठक आयोजित की गई जिसमें ब्लॉक महामंत्री तरुण साकरे द्वारा उपस्थित सभी समाज बंधुओ एवं मातृ शक्तियों को निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराते हुए ब्लॉक अध्यक्ष बनने हेतु नाम मांगे गए जिसमें सर्व सहमति से सभी मातृ शक्तियों ने एवं उपस्थित समाज बंधुओ ने एक राय होकर वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद पूनम प्रवीण चढ़ोकार का नाम सर्व सहमति से दिया गया जिनको समाज संगठन ने निर्वाचन कि समय सीमा समाप्त होने तक कोई अन्य नाम नहीं आने पर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करते हुए निर्विरोध महिला ब्लॉक अध्यक्ष हेतु निर्वाचित घोषित किया गया निर्विरोध निर्वाचन होने पर ब्लॉक अध्यक्ष श्री पुणाजी कापसे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपस्थित समाज बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज ने एकमत होकर महिला संगठन की अध्यक्ष हेतु पूनम प्रवीण चढ़ोकार को चुना हम उनसे अपेक्षा करेंगे कि संगठन को सदैव सर्वोपरि रखते हुए अधिक से अधिक मातृ शक्तियों को समाज के विकास में सहभागी बनने हेतु संगठन से जोड़े एवं समाज कार्य में अपनी अग्रणी भूमिका निभाये आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंत्री मानिक कनाठे ने निर्विरोध निर्वाचन हेतु बधाई देते हुए सदैव संगठन हित में कार्य करने हेतु आवाहन किया अंत में आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित महिला ब्लॉक अध्यक्ष पूनम प्रवीण चढ़ोकार ने कहा कि सभी वरिष्ठों के मार्गदर्शन में मात्र शक्तियों को साथ में लेकर समाज हित में कार्य करूंगी आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर मै खरा उतरने का प्रयास करूंगी आज आपने जो मुझे सहयोग प्रदान किया मैं आपसे भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा करते हुए आप सभी का आभार व्यक्त करती हूं
बैठक में प्रमुख रूप से संगठन के वरिष्ठ राजकुमार,खांडवे जी, जगदीश झरबड़े जी,काशिनाथ अड़लक जी,भोजराज डांगे जी,उपाध्यक्ष युवराज अड़लक,संजय अड़लक,हेमंत वागद्रे दवंडे संर,बबन राव जी,मिडिया प्रभारी सुनिल चढ़ोकार, रूपेंद्र झरबडे, बंधु चढ़ोकार, सुभाष ठाकरे डॉ धर्मेंद्र पड़लक, देशमुख जी ठानी वाले सहित आठनेर मांडवी जावरा टेमुरनी ऐनखेड़ा सहित आसपास के गांव से बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।





