
अपनी ही पार्टी के लोगों को सदस्यता दिलाने का आरोप
Political News – बैतूल – कुछ दिन पहले बैतूल से एक बड़ा काफिला भाजपा की सदस्यता लेने भोपाल गया था। इस को लेकर कांग्रेसियों ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाए थे दो लोगों को छोडक़र बाकी सभी भाजपाई थे। अब कांग्रेस पर आरोप लगे हैं कि उनकी ही पार्टी के युवाओं को सदस्यता दिलाकर झूठी वाहवाही लूटी जा रही है। दरअसल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया है कि चिचोली में जिन 50 युवाओं को कांग्रेस में शामिल कराया गया है वे पहले से ही कांग्रेसी थे। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे आरोप प्रत्यारोप का दौर भी तेज होने लगा है। कुछ नेता तो दबी जुबान में कह रहे हैं कि अपने आप को चमकाने के लिए इस तरह का कार्य किया जा रहा है।
कांग्रेस में शामिल हुए कांग्रेसी :एबीवीपी | Political News
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष आयुष देशमुख और नगर मंत्री अंशुल मालवी ने एक प्रेस नोट जारी कर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि चिचोली में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस के प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी और विधायक ब्रम्हा भलावी की उपस्थिति में 50 युवाओं को कांग्रेस में शामिल किया गया है। इस प्रेस नोट के साथ एक फोटो और नियुक्ति पत्र भी भेजा गया है जिसमें 10 जून 2023 को आशुतोष आर्य निवासी चिरापाटला को युवक कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। तो फिर इन्होंने कैसे दुबारा कांग्रेस की सदस्यता ली?

भाजपा पर भी लगे थे आरोप
बैतूल से ढाई सौ कांग्रेसियों का काफिला भोपाल पहुंचा और मुन्ना मानकर के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली। इसको लेकर भी आरोप प्रत्यारोप लगे थे। कांग्रेस के गौरव खातरकर ने फेसबुक पर पोस्ट की थी कि बीजेपी में शामिल हुए 248 बीजेपी के और दो निष्क्रिय। इस पोस्ट के बाद कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने इसे शेयर किया और यह जमकर वायरल होने लगी। इसको लेकर राजनैतिक गलियारों में दबी जुबान में चर्चाएं होने लगी कि यह आरोप सही है। भोपाल जाकर सदस्यता लेने वालों में अधिकांश चेहरे भाजपाई ही दिख रहे थे।

श्रेय की लड़ाई | Political News
जब भी चुनाव नजदीक आते हंै तो राजनीति गर्माने लगती है और राजनैतिक दल के नेता श्रेय लेने के लिए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर देते हैं। यहीं से शुरू होती है दल-बदल की राजनीति। एक दल को छोडक़र दूसरे दल में शामिल कराने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। पर जब इस तरह के आरोप प्रत्यारोप लगते हैं तो हकीकत भी सामने आ जाती है कि आखिर एक दल से दूसरे दल में गए कार्यकर्ता सही है या नहीं?
कार्यवाही होगी:जैद खान

50 युवाओं को कांग्रेस में शामिल कराने के मामले में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष जैद खान का कहना है कि चिचोली में कार्यकारिणी भंग हो चुकी है। हर्ष भुसारी ने श्रेय लेने के लिए इस तरह का कार्य किया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी और संगठन से हटाया जाएगा। श्री खान ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि ऐसा कोई कार्य ना करें जिससे संगठन की छवि खराब हो।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.