विधायक प्रतिनिधि और ब्लाक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
बैतूल- Political News – एक तो वैसे ही कांग्रेस जिले में गुटबाजी के लाइलाज रोग से पीडि़त है। वहीं पंचायत एवं नगरीय संस्थाओं में सफलता नहीं मिलने से कांग्रेसियों में हताशा भी व्याप्त हो गई है। यही कारण है कि इन संस्थाओं के चुनाव परिणाम आने के बाद कुछ नेताओं ने नैतिकता का परिचय देते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। चुनाव परिणाम आने के तत्काल बाद सबसे पहले बैतूल में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरू शर्मा ने इस्तीफा दिया था जिसे जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अस्वीकार कर दिया था लेकिन अब घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ब्रम्हा भलावी के विधायक प्रतिनिधि और शाहपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन इस्तीफो के बाद राजनीति गर्मा गई है।
ये कैसी नैतिकता?
घोड़ाडोंगरी-चिचोली विधानसभा क्षेत्र में शाहपुर जनपद, शाहपुर नगर परिषद, अधिकांश जिला पंचायत सदस्यों, अधिकांश सरपंच, पंच के चुनाव में कांग्रेस विचारधारा के उम्मीदवार चुनाव हार गए हैं। इसी को लेकर कांगे्रस के क्षेत्र में एक गुट के नेता कांग्रेस विधायक को टारगेट कर रहे थे। और विधायक और उनके समर्थकों की शिकायत भी हो रही थी। इसे लेकर विधायक समर्थकों में भी नाराजगी व्याप्त थी। और यही नाराजगी अब विधायक के सबसे विश्वस्त और क्षेत्र के कांग्रेस के दिग्गज नेता के इस्तीफा से सामने आई है। लेकिन इस्तीफे को लेकर अब राजनैतिक समीक्षक यह बोलने से नहीं चूक रहे हैं कि यह कैसी नैतिकता है? चुनाव परिणाम आए तो लंबा समय हो गया है।
नोटिस-नोटिस में ही व्यस्त है कांगे्रस
नगरीय निकाय और पंचायत राज की संस्थाओं में चुनाव हारने के बाद कांग्रेस में नोटिस-नोटिस शुरू हो गया था। एक दिन नोटिस देना और दूसरे दिन नोटिस वापस लेने को लेकर लोगों ने खूब मजाक उड़ाया। और कहा कि कांग्रेस अपने मूल विचारधारा और सिद्धांतों से भटक गई है। और गली-गली कांग्रेस गुटों में बंटी दिख रही है। और जिन्होंने चुनाव में कांग्रेस को निपटाया है वो अब कांग्रेस के सबसे बड़े हितैषी बनने का प्रयास कर रहे हैं।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.