Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Political News – मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले कांग्रेस ने 91 बार मुझे दी गालियां

By
On:

गालियों के शब्दकोष में टाईम खराब करने के कारण कांग्रेस की स्थिति दयनीय

Political Newsबैंगलूरू कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा- कांग्रेस की बयानबाजी से राजनीति गर्माती जा रही है। दो दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी को जहरीले सांप की तरह बताया था। इसके बाद भाजपा के नेता भी उग्र हो गए और उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर आरोपों की झड़ी लगा दी। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांगे्रस ने उन्हें 91 बार गालियां दी है। इसके बाद ही श्री मोदी ने कांग्रेस को सलाह भी दे दी।

दरअसल कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से 11 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बीदर जिले के हुमनाबाद से चुनावी सभा की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने कहा- मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार गालियां दीं। गालियों के शब्दकोष में टाइम खराब करने के बजाय अगर कांग्रेस ने इतनी मेहनत गुड गवर्नेंस में की होती तो इनकी इतनी दयनीय स्थिति नहीं होती।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 27 अप्रैल को कलबुर्गी में एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री को जहरीले सांप की तरह बताया था। खड़गे ने कहा था- आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं, लेकिन अगर उसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद खड़गे ने माफी मांग ली। प्रधानमंत्री के संबोधन में इशारा खड़गे की ओर ही था।

पीएम उम्मीदवार बना, तब बीदर की जनता ने आर्शीवाद दिया था | Political News

प्रधानमंत्री ने 2014 का वाकया याद करते हुए कहा- ये मेरा सौभाग्य है कि इस विधानसभा चुनाव में मेरी शुरुआत बीदर से हो रही है। बीदर का आशीर्वाद मुझे तब भी मिला था जब मैं प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बना था। आज इतनी बड़ी संख्या में यहां आ कर आपने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि- इस बार, भाजपा सरकार। यह चुनाव कर्नाटक को देश में नंबर-1 राज्य बनाने का चुनाव है।

कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार जरूरी | Political News

पीएम ने कहा- कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने के लिए यहां डबल इंजन सरकार का होना बेहद जरूरी है। कांग्रेस की सरकार में हर साल 30 हजार करोड़ रुपए के आसपास विदेशी निवेश कर्नाटक में आता था, जबकि बीजेपी की सरकार में अब हर साल करीब 90 हजार करोड़ रुपए का विदेशी निवेश कर्नाटक में आ रहा है।

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए विपक्षी नाम तक नहीं भेजते थे | Political News

मोदी ने कहा- जब हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की थी तब कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार थी। इनको किसानों से कितनी नफरत है देखिए कि ये लाभार्थी किसानों की सूची केंद्र सरकार को भेजने में रुकावटें पैदा करते थे। उनको तकलीफ यह थी इसमें बीच में कोई कटकी नहीं थी, पैसा सीधे किसानों के खाते में जा रहा था। कांग्रेस राज में 100 से ज्यादा ऐसी सिंचाई योजनाएं थी जो दशकों से लटकी हुई थीं। बीते 9 वर्षों में दशकों से अधूरी पड़ी 60 से ज्यादा सिंचाई योजनाओं को हम पूरा कर चुके हैं।

आपके सपनों को पूरा करने का बीड़ा बीजेपी ने उठाया है | Political News

पीएम ने कहा- आप सब एक ऐसा कर्नाटक चाहते हैं जहां हाइवे और एक्सप्रेस-वे का विस्तार होता रहे, जहां मेट्रो की सुविधा और ज्यादा जिलों तक हो, जहां और भी अधिक संख्या में वन्दे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें चलें, जहां हर खेत में सिंचाई की आधुनिक सुविधाएं हो… पिछले पांच वर्षों में सामान्य मानवी ने कर्नाटक में विकास की जो रफ्तार देखी है वो रुकना नहीं चाहते और आपके इन सपनों को पूरा करने का बीड़ा बीजेपी ने उठाया है।

अब तक मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार अलग अलग गालियां दी हैं | Political News

प्रधानमंत्री बोले- कांग्रेस हर उस व्यक्ति से नफरत करती है जो जनता की बात करता है, जो उनके भ्रष्टाचार को सामने लाता है, जो उनकी स्वार्थ भरी राजनीति पर प्रहार करता है। इस चुनाव में भी कांग्रेस ने फिर से मुझे गालियां देने का काम शुरू कर दिया है। अब तक मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार अलग अलग गालियां दी हैं। इन गालियों के शब्दकोष में टाइम खराब करने की बजाय अगर कांग्रेस ने इतनी मेहनत गुड गवर्नेंस में की होती तो इनकी इतनी दयनीय स्थिति नहीं होती।

Source – Internet

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Political News – मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले कांग्रेस ने 91 बार मुझे दी गालियां”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News