Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Political News – विधायक के बाद जागे सांसद ने भी बनवाए प्रतीक्षालय 

By
Last updated:

कांग्रेस के सामने भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रहे डीडी उइके

Political Newsबैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों में चार सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। मात्र एक सीट आमला में भाजपा का कब्जा है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों के सामने भाजपा की ओर से सांसद दुर्गादास उइके प्रतिनिधित्व करते दिखाई दे रहे हैं।

पहले जहां रिंग रोड निर्माण की स्वीकृति को लेकर सांसद बैतूल विधायक निलय डागा के सामने आए थे। वैसे ही अब बैतूल शहर में कांग्रेस विधायक निलय डागा ने यात्रियों की सुविधा के लिए विधायक निधि से प्रतीक्षालय बनवाए हैं। कुछ दिनों बाद ही शहर में सांसद निधि के प्रतीक्षालय भी नजर आने लगे हैं।

विधायक निधि से बने थे प्रतीक्षालय | Political News

बैतूल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक निलय डागा ने 6 माह पहले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सबसे पहले गल्र्स कालेज के पास नीलकण्ठ शिवमंदिर के बाजू में प्रतीक्षालय बनवाया था। यहां पर बाहर से आने वाली छात्राओं को बस का इंतजार करना पड़ता था और उनके सुरक्षित बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी।

इसके अलावा उन्हें धूप और बारिश में भी परेशान होना पड़ता था। छात्राओं की इन्हीं परेशानियों को दूर करते हुए श्री डागा ने प्रतीक्षालय बनाने की शुरूवात की थी। इसके बाद अशोक साबले चौक, मुल्ला जी पेट्रोल पंप, नेहरू पार्क के अलावा अन्य बस स्टाप पर प्रतीक्षालय बनवाए।

प्रतीक्षालय का जवाब प्रतीक्षालय से

रिंग रोड निर्माण को लेकर विधायक और सांसद के आरोप-प्रत्यारोप का मामला अभी थमा भी नहीं था कि प्रतीक्षालय को लेकर बैतूल में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस विधायक निलय डागा ने अपनी निधि से प्रतीक्षालय बनाए तो भाजपा इस कार्य से इतनी डर गई कि आनन-फानन में भाजपा सांसद डीडी उइके ने भी इसके जवाब में शहर में कल ही प्रतीक्षालय बनवा दिए हैं।

उन्होंने इटारसी रोड पर एचएमटी फैक्टी और एफसीआई गोदाम के पास बस स्टाप पर प्रतीक्षालय बनवाए हैं। भले ही यह राजनैतिक सियासत हो लेकिन उन यात्रियों को इसका फायदा मिल रहा है जिन्हें बस स्टाप पर बस का इंतजार करना पड़ता है और उनके बैठने के लिए जगह नहीं होती है। इन प्रतीक्षालय बनने से यात्रियों को तो फायदा हुआ है।

हेमंत की जमीन तैयार कर रहे सांसद | Political News

बैतूल विधानसभा सीट पर अधिकांशत: भाजपा का ही कब्जा रहा है लेकिन पिछले चुनाव में भाजपा की करारी हार होने के बाद यह सीट कांग्रेस की झोली में चली गई। चूंकि विधानसभा चुनाव को महज 6 माह का ही समय शेष बचा हुआ है। ऐसे में चुनाव लडऩे के पूरे मोड में आ चुके पूर्व सांसद और पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल के लिए सांसद दुर्गादास उइके अपनी निधि से जगह-जगह विकासात्मक कार्य कराकर एक तरह से जमीन तैयार करने में जुटे गए हंै ताकि शहरवासियों को कांग्रेस विधायक के विकास कार्यों का जवाब विकास कार्यों से भाजपा दे सकें।

अब देखना यह है कि यह विकास की होड़ कहां तक जाती है? फिलहाल तो प्रतीक्षालयों का जवाब प्रतीक्षालय से दिया जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News