Political News(सबसे पहले खबरवाणी) – बैतूल – बैतूल। 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस में जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। हाल ही में मुलताई की नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। भाजपा को लगे इस बड़े झटके की भरपाई करने के लिए शाहपुर नगर परिषद के अध्यक्ष रोहित विक्की नायक को भाजपा में शामिल कराया जा रहा है। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रोहित नायक जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं यह भी जानकारी सामने आ रही है कि कांग्रेस के नेता भी उनसे संपर्क में हैं और उनकी कोशिश है कि श्री नायक कांग्रेस में शामिल हो जाएं।
भाजपा को लगा था बड़ा झटका | Political News

नगर परिषद चुनाव में शाहपुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा था। रोहित नायक को भाजपा ने पार्षद की टिकट नहीं दी थी। जिससे रोहित नायक ने बगावत कर भाजपा प्रत्याशी अमित मेहतो के सामने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। और पार्षद के चुनाव में रोहित नायक को जीत मिली थी।
- Also Read – Hyundai Ai3 Launch – Hyundai ले आई सिर्फ 6 लाख में Sunroof वाली गाड़ी, फीचर्स मिलेंगे इतने शानदार
15 पार्षद वाली नगर परिषद में 9 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते थे। 2 कांग्रेस और 4 भाजपा के पार्षदों को सफलता मिली थी। अध्यक्ष के चुनाव में रोहित नायक निर्दलीय चुनाव लड़े और उन्हें 8 वोट मिली थी। उन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सूर्यकांत सोनी को चुनाव हराया था। श्री सोनी को 6 वोट मिलते थे।
संगठन के विभिन्न पदों पर भी रह चुके | Political News
अध्यक्ष के चुनाव में यहां पर कांग्रेस ने प्रत्याशी खड़ा नहीं किया था। बताया जाता है कि श्री नायक लंबे समय से भाजपा में थे और संगठन के विभिन्न पदों पर भी रह चुके थे। इसके बावजूद उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया जिसका खामियाजा भाजपा को यहां से हार के रूप में भुगतना पड़ा था। स्थिति यह थी कि क्षेत्र के दिग्गज, सहकारिता नेता और भाजपा के बड़े नेता के रूप में जाने जाने वाले सूर्यकांत सोनी को हार का सामना करना पड़ा था।
सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा के बड़े नेताओं से श्री नायक की लगातार बात चल रही है। उन्हें यह भी बोला गया है कि वे तैयार रहे हैं कभी भी उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए बुलाया जा सकता है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके साथ और भी पार्षद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.