खबरवाणी
ढाबा संचालक से पुलिस ने की 17 हजार रुपए की अवैध शराब जप्त
मुलताई। पवित्र नगरी से सटे क्षेत्र में अवैध शराब का गोरख धंधा जोरो से जारी है, जिसकी कई बार शिकायत ही चुकी है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एसके सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब विक्रय करते हुये 1ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया मुखबिर सूचना मिली की कामथ मे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने के गरज से काले रंग थैले मे शराब लेकर खडा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ एक व्यक्ति एक घर के सामने काले रंग का सफेद धारी वाला थैला लिये खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा,जिसने अपना नाम पता राजकुमार पिता श्रीराम दुलारे जैसवाल उम्र 50 साल निवासी कामथ का रहना बताया। पुलिस द्वारा बैग की तलाशी लेने पर बैग मे अवैध देशी एवं अग्रेजी शराब के180 एमएल के 99 क्वार्टर, 90 एमएल के 6 क्वार्टर,375 एमएल की 3 बाटल ,750 एमएल की 3 बाटल एवं 3 बीयर की केन कुल 23.295 लीटर 17 हजार 347 रुपए जप्त की है। पुलिस द्वारा आरोपी राजकुमार को न्यायालय मे उपस्थित होने का नोटिस तामिल किया गया।उक्त कार्रवाई में टीआई नरेन्द्रसिंह परिहार, उप निरीक्षक मोनिका पटले,सहायक उप निरीक्षक एम.एल.गुप्ता,प्रधान आरक्षक गजराज अजनेरिया,पुष्पा धुर्वे,आरक्षक रोहित गोपाल, सेवाराम की मुख्य भूमिका रही ।





