Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

लंबे समय से फरार 02 स्थायी वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

जिले में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान

लंबे समय से फरार 02 स्थायी वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीजल चोरी के प्रकरण में विगत 04 वर्ष से फरार चल रहे थे।

नरसिंहपुर। जिले में आपराधिक तत्वों और संगठित अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जिला अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया है। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मर्गदर्शन में एवं एसडीओपी गाडरवारा, श्री रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना गाडरवारा की पुलिस टीम द्वारा वर्ष 2021 से डीजल चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों को जिला रायसेन से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। उक्त आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से विभिन्न प्रकरण दर्ज थे, जिनमें वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।
गिरफ्तार वारंटी :
• अरूण पिता रामाधार निवासी मंडीद्वीप जिला रायसेन।
• अर्जुन पिता कावल सिंह सिख निवासी इंद्रा नगर थाना मंडीदीप जिला रायसेन।
गिरफ्तारी : राहुल नगर, थाना सतलापुर, जिला रायसेन म.प्र.।
वारंटियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, प्रधान आरक्षक परमानंद, आरक्षक उत्तम उचाड़िया, सृजल भार्गव, कुलदीप सिकरवार, करन सिंह, महिला आरक्षक ज्योति दुबे, कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News