Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पवित्र नगरी मे पुलिस ने अवैध शराब बेचते 1 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

पवित्र नगरी मे पुलिस ने अवैध शराब बेचते 1 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

मुलताई।पवित्र नगरी मे शराब विक्रय पर प्रतिबंध के बावजूद एक आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय की जा रही थी। पुलिस द्वारा आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर देशी विदेशी शराब जप्त की है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया
बीते कल सोमवार को रात्रि करीब 8:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरीश बेलदार अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।पुलिस द्वारा आरोपी से एक प्लास्टिक बोरी में रखी 1 बोतल ब्लेंडर प्राइड12 पाव आर.सी,10 पाव व्हाइट फॉक्स,पाव आइकोनिक फाइट 5 पाव,8 पीएम पाव सफेद देशी शराब,कुल 3.5 लीटर शराब जप्त की है।जिसकी अनुमानित कीमत 8 हजार 750 रुपए है। पुलिस द्वारा आरोपी से शराब रखने एवं बेचने संबंधी वैध लाइसेंस मांगा गया, जो प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना मुलताई में अपराध पंजीबद्ध कर
आरोपी हरीश पिता गुलाबराव सतभैये, उम्र 26 वर्ष, निवासी बेलदार मोहल्ला, मुलताई को गिरफ्तार किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरेन्द्रसिंह परिहार, सउनि एमएल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज अजनेरिया,महिला प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, आरक्षक नरेन्द्र कुशवाह, अरविंद एवं विवेक की विशेष भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News