बैतूल – पेट्राल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने कल बुधवार को पेट्रोल पंप बंद रखने का ऐलान किया है।
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश मानेकर ने बताया कि 04 नवम्बर 2021 एवं 05 नवम्बर 2021 दिवाली के अवसर पर भारत सरकार द्वारा डीजल पर 15रु प्रतिलीटर एवं पेट्रोल पर 10 रु प्रति लीटर एक्साईज ड्यूटी की कटौती की गई थी एवं 22 मई 2022 को डीजल पर 7 रु प्रतिलीटर एवं पेट्रोल पर 9.5 रु प्रति लीटर की कटौती की गई है।
भारत सरकार के इस कदम का पूरा डीलरशिप एसोसिएशन स्वागत करता है लेकिन इस तरह से की गई कटौती से मध्यप्रदेश के राज्य के प्रत्येक डीलर को एक्साईज ड्यूटी की कटौती से 12 लाख से 15 लाख रु का नुकसान उठाना पड़ा है। जबकि डीलर द्वारा डीजल पेट्रोल की खरीद पर एडवांस / पूर्व में एक्साईज ड्यूटी पेड की जाती है इस स्थिति में एक्साईज ड्यूटी घटने पर उक्त हमारे द्वारा एडवांस में पेड़ की गई ड्यूटी का हमें रिफंड किया जाना चाहिए|
उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप डीलर्स का पेट्रोल एवं डीजल पर कमीशन पिछले कई वर्षों से नहीं बढ़ाया गया है जबकि पेट्रोल 60/- प्रति लीटर एवं डीजल 50/- प्रति लीटर था तब भी हमारा कमीशन उतना ही था जितना की बिक्री मूल्य 120/- प्रति लीटर पेट्रोल एवं 101/ हो गया है।
मध्यप्रदेश के समस्त डीलर्स द्वारा की गई उपरोक्त जायज मांगो को 25 मई 2022 तक सहनुभूति पूर्वक विचार कर मानने की कृपा करें, अन्यथा हम समस्त डीलर्स को मजबूरीवश 25 मई दिन बुधवार को शाम 7 बजे रात्रि 9 बजे तक सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के पेट्रोल पंप को बंद रख कर हड़ताल करेंगे उसके उपरांत भी अगर हमारी मांगो को नहीं माना गया तो हमें मजबूरन अनिश्चितकालीन अपने पेट्रोल पंप को बंद करने पर मजबूर हो जायेंगे।





