Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हनुमान जन्मोत्सव पर हुई शांति समिति की बैठक

By
On:

खबरवाणी

हनुमान जन्मोत्सव पर हुई शांति समिति की बैठक

मुलताई। पवित्र नगरी मे गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाए जाने को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया,
एसडीओपी एस के सिंह,टीआई नरेंद्र सिंह परिहार, एसडीओ पीडब्लूडी सुनील सोलंकी, उपयंत्री डीएस करमकार, बिजली कंपनी के अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य, बजरंगदल के सदस्य उपस्थिति थे। बैठक मे नगर के मुख्य मार्ग पर दुर्घटना संभावित स्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने का निर्णय लिया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रमों का आयोजन एवं शोभायात्रा मे सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने एवं प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। तेज आवाज मे नही डीजे बजाने का निर्णय लिया गया। ध्वनि विस्तारक यंत्रो धुमाल का प्रयोग निर्धारित डेसिबल पर करने का उपयोग किया जाए।जुलुस मे हथियार एवं जवळन शील पदार्थो का उपयोग ना करे। बिजली के तारों के नीचे ध्यान दे।भड़काऊ गाने ना बजाए, मदिरा एवं अन्य नशा करने से बचे। शोभायात्रा रूट पर स्थाई रूप से खड़े वाहनों को हटवाए जाए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News