Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

श्री शीतला मंदिर मार्ग पर लगेंगे पेविंग ब्लॉक,नपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने किया भूमिपूजन

By
On:

खबरवाणी

श्री शीतला मंदिर मार्ग पर लगेंगे पेविंग ब्लॉक,नपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने किया भूमिपूजन

मुलताई।नगर के विवेकानंद वार्ड में स्थित श्री शीतला मंदिर मार्ग पर पेविंग ब्लॉक लगाने का काम बुधवार से शुरू किया गया। कार्य शुरू करने से पहले नपा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गढ़ेकर उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे एवं पार्षद अंजलि शिवहरे, शिल्पा शर्मा,कुसुम पवार,निर्मला उबनारे,महेंद्र जैन, सहित उपस्थित लोगो ने श्री शीतला माता मंदिर में पूजन किया । नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने बताया की शीतला माता मंदिर मार्ग पर 6 लाख की लागत से 180 मीटर मार्ग पर पेविंग ब्लॉक लगाया जा रहा है जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होंगी। पार्षद अंजलि सुमित शिवहरे में बताया की श्री शीतला माता मंदिर पुरे नगर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है एवं काफ़ी समय से नगरवासियों द्वारा मंदिर मार्ग पर पेविंग ब्लॉक लगाने की मांग की गई थी जो आज पूर्ण हो रही है मार्ग पर पेविंग ब्लॉक लगने से शीतला माता मंदिर मार्ग सुन्दर एवं व्यवस्थित होगा । पेविंग ब्लॉक लगने का कार्य शुरू होने पर साहू समाज समिति के अध्यक्ष पवन साहू अखिलेश फुलवार,अरुण साहू, कृष्णा साहू कमलेश साहू, राजेश साहू, गजनी साहू ने हर्ष व्यक्त कर नगरपालिका परिषद को धन्यवाद दिया है। भूमिपूजन में कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह ठाकुर,नवनीत चंदेल, संदीप सोनी, कपिल खंडेलवाल,नीलेश भार्गव, अश्विनी धोटे,प्रकाश सेवतकर,रितेश शर्मा,आशीष सोनी सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित थे

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News