Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सोहागपुर सापना डैम के पास पलटी यात्री बस, 14 से अधिक घायल

By
On:

खबरवाणी

सोहागपुर सापना डैम के पास पलटी यात्री बस, 14 से अधिक घायल

सारनी। बैतूल से गौला पौनी जा रही एक डिस्ट्रिक्ट यात्री बस सोहागपुर सापना डैम के पास देर रात करीब 8:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रास्ते में बस अचानक बंद हो गई थी। बस को चालू कराने के लिए यात्री नीचे उतरकर धक्का लगा रहे थे, इसी दौरान चालक ने बस को रिवर्स में स्टार्ट करने का प्रयास किया, जिससे वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और पीछे की ओर लुढ़कते हुए पलट गया।
इस हादसे में करीब 14 यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से आधा दर्जन से अधिक गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News