Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Parineeti-Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इस रोमांटिक डांस का वीडियो हो रहा वायरल, देखिए वीडियो

By
On:

Parineeti-Raghav Engagement Romantic Dance Video: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से सगाई कर ली। चड्ढा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में अभिनेत्री से सगाई की है। सगाई समारोह में दोनों के परिवारों के सदस्य और करीबी दोस्त और अन्य शामिल हुए थे. (Parineeti-Raghav Engagement) राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के सगाई समारोह में सुप्रीम कोर्ट के वकील और कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और डेरेक ओब्रायन पत्नी के साथ पहुंचे। इनके अलावा समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सीएम केजरीवाल व उनकी पत्नी सुनीता, शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और अन्य शामिल हुए थे। इसी बीच कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों डांस कर रहे हैं।

यह भी पढ़े – Phir Hera Pheri में केला मांगने वाली बची अब हो चुकी है बड़ी के साथ और भी खूबसूरत, देखिये फोटोज,

वायरल तस्वीरों और वीडियों में दोनों की रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। पैंस भी दोनो की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। सगाई में सिंगर मीका सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस दी। उनके गानो पर नए कपल थिरकते नजर आए। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को हग और किस करते दिखाई दे रहे हैं।

Parineeti-Raghav Engagement Romantic Dance Video

राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं, (Parineeti-Raghav Engagement) जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया था। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है। एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्तरां में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।

यह भी पढ़े – Phir Hera Pheri में केला मांगने वाली बची अब हो चुकी है बड़ी के साथ और भी खूबसूरत, देखिये फोटोज,

बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है। परिणीति चोपड़ा हाल ही में फिल्म ऊंचाई और कोड नेम तिरंगा में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही फिल्म कैप्सूल गिल में नजर आएंगी। परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत लेडिज वर्सेज रिकी बहल के साथ की थी। उन्होंने इशकजादे, हंसी तो फंसी, दावत-ए- इश्क, किल दिल और गोलमाल अगेन जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News