Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 चोपना मण्डल में सम्प्पन्न

By
On:

खबरवाणी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 चोपना मण्डल में सम्प्पन्न

रिपोर्टर-हरेन्द्र सिंह शास्त्री

प्रथम दिवस

बैतूल घोड़ाडोंगरी आज दिनाँक 11 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत चोपना मण्डल में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित की गई।जिसमें सर्वप्रथम एकत्रीकरण पंजीयन कराया गया उसके बाद उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्वलित कर सम्पूर्ण वन्देमातरम गीत वरिष्ठ नेता डॉ. सहदेव रॉय जी व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ सामुहिक वाचन किया गया एवं अतिथि स्वागत के पश्चात प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ की गई जिसमें सर्वप्रथम डॉ. सहयोग रॉय जी द्वारा वर्ग गीत को सामुहिक रूप से वाचन किया गया व प्रथम सत्र में कांतिलाल यादव जी ने उद्बोधन में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर साझा किये जिसके बाद वर्ग गीत ततपश्चात स्वल्पाहार कर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अगले सत्र मे कार्य पद्दति पर विस्तृत चर्चा व उद्बोधन पूर्व जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला जी ने दिया उसके पश्चात अगले सत्र में वैचारिक अधिष्ठान पर जिला
महामंत्री व प्रशिक्षण के जिला संयोजक कमलेश सिंह जी ने अपना उदबोधन दिए उसके अगले सत्र में शोसल मीडिया व नमो एप्प के बारे में विस्तार पूर्वक उदबोधन चाणक्य राखण्डे जी द्वारा प्राप्त हुआ इसके अगले सत्र में जिला महामंत्री डॉ. महेंद्र सिंह चौहान जी द्वारा बूथ प्रबंधन को विस्तार पूर्वक उदबोधन साझा किया गया व अंतिम में रात्रि भोजन के बाद विश्राम के साथ आज का प्रथम दिवस सम्प्पन्न हुआ व इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मण्डल प्रभारी, मण्डल सह प्रभारी मण्डल अध्यक्ष व सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता महिला कार्यकर्ता युवा कार्यकर्ता बूथ पदाधिकारी मण्डल पदाधिकारी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग रहा।

द्वितीय दिवस
वर्ग के दूसरे दिन दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुरुआत की गई जिसमें आज का सत्र में अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सारणी व मण्डल प्रभारी चोपना किशोर वरदे जी ने कार्य विस्तार पर हमारी दृष्टि पर सार्थक चर्चा कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी को सम्बोधित किया सबसे आखरी व समापन सत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा लोकप्रिय विधायक श्रीमती गंगासज्जन सिंह उइके जी द्वारा दिया गया व कार्यक्रम के समापन अवसर पर राष्टगान कर कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाई है।

इस कार्यक्रम को दो दिवसीय प्रशिक्षण को सफल बनाने में मण्डल अध्यक्ष विल्पव समद्दार जी व उनकी पूरी टीम व ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News