Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Panchayat Chunav : निर्विरोध हुई ग्राम पंचायत चूड़िया

By
Last updated:

जपं सदस्य सुभाष ठाकुर पर आम सहमति

चिचोली (राजेन्द्र दुबे) – आपसी सहमति से आज के दौर में कोई भी काम होना बेहद टेड़ी खीर होती है। ऐसे में यदि निर्विरोध निर्वाचन की बात की जाए तो निश्चित रूप से आश्चर्य होना लाजमी हो जाता है लेकिन यह सत्य है। जिले के चिचोली ब्लाक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चूड़िया जहां निर्विरोध चुनी गई है वहीं जनपद सदस्य भी निर्विरोध चुने लिए गए हैं। ग्राम पंचायत चूड़िया के ग्रामीणजनों द्वारा लिए गए इस निर्णय की सर्वत्र सराहना की जा रही है। वहीं सरकार की ओर से निर्विरोध निर्वाचित होने वाली ग्राम पंचायत को पुरस्कार की राशि भी प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ग्राम पंचायत चूड़िया अतिसंवेदनशील की श्रेणी में है। आम सहमति के बाद सभी लोग साधुबाबा की समाधि पर मत्था टेकने पहुंचे।

सुभाष पटेल निर्विरोध जनपद सदस्य

क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व विधायक स्व. भगवत सिंह पटेल के भतीजे सुभाष पटेल को जनपद सदस्य के लिए भी निर्विरोध चुनने के लिए बाकी दूसरे उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। जिससे श्री पटेल का निर्विरोध जनपद सदस्य चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।

सरपंच सहित पंच भी निर्विरोध

ग्राम पंचायत चूड़िया में सरपंच पद के लिए इकलौती उम्मीदवार फूलवंती जगदीश कवड़े निर्विरोध हो गई हैं। वहीं 20 पंचों में वार्ड क्रमांक 1 से राजेश सुकाली, 2 से गुट्टोबाई वाडिवा, 3 कांति अजीत, 4 लक्ष्मी राजेश यादव, 5 पुष्पा प्रेमचंद यादव, 6 नीतू कुंदन यादव, 7 राजेंद्र बलदेव यादव, 8 रामकली रामप्रसाद कास्दे, 9 गीता बाई, 10 बबलू रामकिशन यादव, 11 विराम प्रेम यादव, 12 अभिमन्यु लखन यादव, 13 भीमसेन शिवचरण यादव, 14 बबीता बसंत यादव, 15 तुलसीदास दलपत, 16 काडमूसिंह संतुलाल, 17 संगीता ओझा सिंह, 18 अमरलाल सोमजी उइके, 19 मालती शिवचरण और वार्ड क्रं. 20 धर्मेंद्र सूरत धुर्वे का भी निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News