खबरवाणी
परीक्षा के समय तनाव प्रबंधन पर मनोबल सत्र का आयोजन
बैतूल। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में बढ़ते तनाव को देखते हुए श्रीराम शिक्षा परिषद द्वारा संचालित भीमराव रामराव अंबेडकर शिक्षा महाविद्यालय, बैतूल में उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के तत्वावधान में मनोबल सत्र का आयोजन किया गया। यह ऑनलाइन सत्र 13, 14, 16 एवं 17 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया गया।
सत्र में विद्यार्थियों को तनाव कम करने, लक्ष्य प्राप्ति के लिए संतुलित जीवन शैली अपनाने और सकारात्मक सोच विकसित करने के उपाय बताए गए। विशेषज्ञों ने परीक्षा के दौरान मानसिक दबाव को नियंत्रित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में AIIMS के सहायक प्राध्यापक तनय जोशी, IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, मनोवैज्ञानिक डॉ. रीतु नंदा एवं मध्यप्रदेश सेवा संगठन के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए।
महाविद्यालय के विशाल सभागार में आयोजित इस सत्र में संस्था के संचालक इंजीनियर ध्रुवप्रकाश अग्रवाल, समस्त स्टाफ एवं बी.एड. स्कॉलर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया गया।





