खबरवाणी
भव्य मड़ई मेला व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
बैल जोड़ी दौड़, कबड्डी व लोकनृत्य है मुख्य आकर्षण
खबरवाणी न्यूज़, रफीक
सारनी। क्षेत्र में खेल, संस्कृति और परंपरा का संगम देखने को मिलेगा। मड़ई मेला 2026 के अंतर्गत बैल जोड़ी दौड़ प्रतियोगिता, पुरुष व महिला वर्ग कबड्डी, तथा गौड़ी डंडार लोकनृत्य का भव्य आयोजन किया जा रहा है । यह आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के साथ लोकसंस्कृति के संरक्षण का संदेश देगा।
आयोजन छतरपुर रोड स्थित मड़ई मैदान, बगडोना सारनी में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
डबल बेल जोड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें शाहगंज की बेल जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच शाहगंज की जोड़ी ने उत्कृष्ट तालमेल और गति से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया।
प्रथम स्थान हासिल करने पर विजेता टीम को ₹10,000 की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
वहीं पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता 06 से 08 जनवरी तक आयोजित होगी, जबकि महिला वर्ग कबड्डी 07 व 08 जनवरी को खेली जाएगी। कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जाएगा।
इसके अलावा सोमवार को मड़ई मेला मे गौड़ी डंडार लोकनृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न आमंत्रित डंडार मंडल पारंपरिक प्रस्तुतियां रहीं। मेला परिसर में ग्रामीण बाजार, सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे ।
आयोजक समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस लोकसंस्कृति व खेल उत्सव को सफल बनाएं।





