Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Oral Cancer Symptoms: स्टेज 1 ओरल कैंसर कैसा दिखता है? 2 हफ्ते तक दिखें ये 5 लक्षण तो न करें नजरअंदाज

By
On:

 

Oral Cancer Symptoms: ओरल कैंसर को आम भाषा में मुंह का कैंसर कहा जाता है। इसके शुरुआती यानी स्टेज 1 में लक्षण अक्सर दर्दरहित होते हैं, इसलिए लोग इन्हें हल्के में ले लेते हैं। सबसे पहला संकेत मुंह के अंदर लाल या सफेद धब्बे, छोटा सा घाव या मांस का उभरा हुआ टुकड़ा हो सकता है। ये निशान होंठ, जीभ, मसूड़ों या गाल के अंदर दिख सकते हैं और 2 हफ्ते तक ठीक न हों तो खतरे की घंटी है।

बिना वजह दांत हिलना और खून आना

अगर आपका कोई दांत अचानक ढीला हो जाए और उस जगह से बार-बार खून आए, तो इसे मामूली समस्या न समझें। कई मामलों में यह ओरल कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। खासकर जब दांत हिलने के साथ सूजन या घाव भी बना रहे, तो डॉक्टर को दिखाना बेहद जरूरी हो जाता है।

मुंह खोलने या जीभ हिलाने में दिक्कत

स्टेज 1 ओरल कैंसर में कई बार व्यक्ति को मुंह पूरा खोलने में परेशानी होने लगती है। जीभ हिलाने, बोलने या चबाने में भी दिक्कत महसूस हो सकती है। अगर यह समस्या 15 दिन से ज्यादा बनी रहे और सामान्य दवाओं से ठीक न हो, तो इसे नजरअंदाज न करें।

निगलने में तकलीफ और गले में गांठ

खाना खाते समय या पानी पीते वक्त निगलने में दर्द या अटकने जैसा महसूस होना भी ओरल कैंसर का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अगर गले में कोई गांठ महसूस हो, जो धीरे-धीरे बढ़ती जाए, तो यह भी शुरुआती स्टेज का लक्षण हो सकता है।

दर्द न होना भी हो सकता है खतरे का संकेत

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर मुंह में दर्द नहीं है, तो चिंता की बात नहीं। लेकिन सच्चाई यह है कि ओरल कैंसर के शुरुआती स्टेज में दर्द नहीं होता। दर्द आमतौर पर एडवांस स्टेज में शुरू होता है। इसलिए बिना दर्द के भी अगर कोई लक्षण 2 हफ्ते से ज्यादा बना रहे, तो तुरंत जांच कराएं।

Read Aalso:Hair Fall Control Seeds: बाल झड़ना रोकने के लिए कौन-से बीज सबसे बेस्ट हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताए असरदार बीज

ओरल कैंसर से बचाव के देसी और जरूरी उपाय

  • तंबाकू, गुटखा और सिगरेट से पूरी तरह दूरी बनाएं
  • शराब का सेवन कम या बंद करें
  • रोज दांत और जीभ की अच्छे से सफाई करें
  • संतुलित और पौष्टिक आहार लें
  • किसी भी संदिग्ध लक्षण पर देरी न करें और डॉक्टर से संपर्क करें
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News