OnePlus Nord 6 vs Nord 5: OnePlus Nord 6 की शुरुआती कीमत ₹38,999 है, जबकि OnePlus Nord 5 ₹29,999 से शुरू होता है। यानी लगभग ₹8-9 हजार का फर्क। “बजट टाइट है तो Nord 5 अभी भी धांसू डील है”।
डिजाइन और बिल्ड – कौन दिखता है ज्यादा प्रीमियम?
Nord 5 का डिजाइन सिंपल और क्लीन है, जबकि Nord 6 में फ्लैट फ्रेम और थोड़ा बॉक्सी लुक दिया गया है। इसके साथ ही Nord 6 में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है, जो इसे ज्यादा मजबूत बनाती है। “मतलब गिरा-गिरा के भी टेंशन कम”।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस – असली गेम यहां है
Nord 5 में 144Hz AMOLED डिस्प्ले है, जबकि Nord 6 में 165Hz रिफ्रेश रेट और ज्यादा ब्राइटनेस मिलती है। प्रोसेसर की बात करें तो Nord 6 में नया Snapdragon 8s Gen 4 है, जबकि Nord 5 में Gen 3। “पर सच बताएं – रोजमर्रा में फर्क ज्यादा महसूस नहीं होगा”।
बैटरी – Nord 6 ने मारी बाजी
Nord 5 में 6,800mAh बैटरी है, जो पहले से ही दमदार थी। लेकिन Nord 6 सीधे 9,000mAh बैटरी के साथ आता है। साथ में 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। “बैटरी चाहिए तो Nord 6 बाप है”
Read Also:मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा फैसला: 5KG गैस सिलेंडर की सप्लाई होगी दोगुनी
कैमरा और सॉफ्टवेयर – ज्यादा बदलाव नहीं
दोनों फोन में लगभग एक जैसा कैमरा सेटअप है। फर्क सिर्फ सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग में हो सकता है। Nord 6 Android 16 (OxygenOS 16) पर चलता है, जबकि Nord 5 Android 15 पर। “कैमरा लवर्स के लिए कोई बड़ा अपग्रेड नहीं”।





