OnePlus 15T: OnePlus अपने दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है और अब कंपनी एक नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 15T की तैयारी में है। ताजा लीक और रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन उन यूजर्स के लिए खास होने वाला है जो छोटा साइज चाहते हैं लेकिन परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं करना चाहते। बड़ी बैटरी, वायरलेस चार्जिंग और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ OnePlus 15T बाजार में हलचल मचा सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन और भारत में एंट्री
फेमस चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, OnePlus 15T को मार्च 2026 के मिड या आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह है कि यह अपने पिछले मॉडल OnePlus 13T से करीब एक महीना पहले आ सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि भारत में इसे OnePlus 15s के नाम से उतारा जा सकता है। यानी इंडियन यूजर्स के लिए भी यह फोन जल्द ही उपलब्ध हो सकता है।
छोटा स्क्रीन, प्रीमियम डिस्प्ले
OnePlus 15T को एक “स्मॉल-स्क्रीन फ्लैगशिप” कहा जा रहा है। इसमें 6.31 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगा। चारों तरफ पतले और बराबर बेज़ल्स इसे प्रीमियम लुक देंगे। जो लोग बड़े फोन से परेशान हैं और हाथ में फिट बैठने वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, उनके लिए यह बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।
फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और जबरदस्त स्टोरेज
परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus 15T किसी से कम नहीं होगा। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जो OnePlus 15 जैसे बड़े फ्लैगशिप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही फोन में 12GB से 16GB तक RAM और 256GB से लेकर 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। यानी मल्टीटास्किंग हो या हेवी गेमिंग, फोन हर काम आराम से संभालेगा।
7000mAh से बड़ी बैटरी और वायरलेस चार्जिंग
OnePlus 15T की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh से बड़ी बैटरी हो सकती है। इतने छोटे साइज के फोन में इतनी बड़ी बैटरी वाकई बड़ी बात है। इससे लंबे समय तक इस्तेमाल की टेंशन खत्म हो जाएगी। इसके साथ वायरलेस चार्जिंग, 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और IP69 रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। फोन का वजन करीब 194 ग्राम बताया जा रहा है।





