खबरवाणी
ग्राम हिवरा में शासकीय महाविद्यालय आठनेर राष्ट्रीय सेवा योजना (संयुक्त इकाई) का एक दिवसीय शिविर
शासकीय महाविद्यालय आठनेर के राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा ग्राम हिवरा में एक दिवसीय शिविर लगाया गया। जिसको प्राचार्य डाॅ सरोज पाटील ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘‘बाल संरक्षण एवं अधिकार’’ के अन्तर्गत ग्राम हिवरा में राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा रैली निकालकर ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। स्वयं सेवकों द्वारा बालश्रम, बालविवाह, बाल यौन शोषण, बाल तस्करी के विषय में ग्राम हिवरा के हाईस्कूल में छात्र/छात्राओं को बताया साथ ही 1098 हेल्प लाइन नंबर के बारे में बताया।
स्वयं सेवकों द्वारा ‘‘तम्बाकू मुक्त भारत अभियान’’ के अन्तर्गत ग्राम वासियों को तम्बाकू से होने वाली जानलेवा बीमारियों के बारे में बताया। ‘तम्बाकू को गले लगाकर मौत को अपने पास बुलाया’ नारों के माध्यम से जागरूक किया। साथ ही स्वयं सेवक शाहीना कुरैशी, आरती सराटकर, पूजा प्रजापति, शीतल कुरवाड़े के द्वारा तम्बाकू के दुष्परिणाम दर्शाते हुए नुक्कड़ नाटक किया गया। एक दिवसीय षिविर के अन्तिम चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता संदेष दिया गया।
इस एक दिवसीय शिविर में 49 स्वयं सेवकों ने भागीदारी की इस शिविर में डाॅ वर्जिनिया दवंडे, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. साधना ठाकुर महिला इकाई एवं डाॅ. निर्मल कुमार बिश्वास पुरूष इकाई, श्रीमती नीलप्रभा खाण्डवे क्रीड़ा अधिकारी, मिताली बारमासे, अजय धुर्वे, नितेश बारमासे उपस्थित रहे।





