खबरवाणी
माथनी मे आग लगने से खेत मे खड़ी डेढ़ एकड़ की गेंहू की फ़सल जली
मुलताई। ब्लॉक के ग्राम माथनी में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक किसान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग जाने से फ़सल जलकर राख हो गई। बताया जाता है पूर्व सरपंच राजेंद्र तुरिया के खेत मे करीब डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल मे शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग जाने फ़सल जलने लगी। आगजनी की सूचना मिलने पर नगरपालिका की फायर ब्रिगेड लेकर फायर कर्मचारी राकेश बारंगे और भूपेंद्र सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे और जनसहयोग से आग बुझाई। लेकिन तब तक करीब डेढ़ एकड़ खेत मे खड़ी गेंहू की फ़सल जलकर राख हो गईं।आग लगने का कारण अज्ञात है। आगजनी से किसान को करीब 50 हजार रुपए से ज्यादा की क्षति होना बताया जाता है।





