खबरवाणी
श्री रामनवमी अवसर पर मंदिर द्वारा पूजा पाठ , महाआरती व् प्रसादी वितरण पश्च्यात श्री श्री 108 स्वामी नर्मदानन्द गिरिजी महाराज का भावभीना सम्मान व् स्वागत जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर ने कियाl
बुरहानपुर नि.प्र. – त्रिलोकीनाथ भगवान् श्री राम नवमी के पावन अवसर पर नागझिरी घाट इतवारा स्थित भगवान श्रीराम की पदार्पित भूमि श्रीराम झरोखा मंदिर धाम ट्रस्ट के महंत श्री श्री 108 नर्मदानन्द गिरिजी महाराज का समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणीय संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा मंदिर सभागृह स्थल पर उपस्थित सदस्यों ,ट्रस्टियो व् गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में शाल श्रीफल व् हार से गुरुदेव का सम्मान जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष एवं मन्दिर ट्रस्टी महेंद्र जैन , अध्यक्ष डॉ किरण सिंह , कार्यकारिणी सदस्य शोभा चौधरी एवं विनय सूर्यवंशी व अन्य ट्रस्टियो व् गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में किया गया l प.पु. 108 श्री श्री स्वामी नर्मदानन्द गिरी जी महाराज श्री राम झरोखा मंदिर धाम ट्रस्ट पर सन 2005 से गुजरात राज्य से बुरहानपुर पधारे ,तब से लेकर आज दिंनाक तक गुरुदेव ने स्वहीत को परे रख परहीत को साध कर लोगो की सेवा में रत रहे l बुरहानपुर जिले ही नही आस पास के जिलो के जनमानस के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है की बुरहानपुर की धरा पर भगवान श्री राम की पदार्पित भूमि का एसा भव्य मंदिर नागझिरी घाट पर स्थित है जहा पर गुरुदेव के मार्गदर्शन में व् ट्रस्टियो के सहयोग से मंदिर का संचालन होता है l
श्री राम नवमी के अवसर पर श्री रामझरोखा मंदिर धाम ट्रस्ट पर अखंड रामायण पाठ ,महाआरती , पूजा पाठ एवं सम्मान समारोह के साथ साथ प्रसादी का आयोजन भी किया गया l इस अवसर पर राम झरोखा धाम मंदिर ट्रस्ट पर स्वामीनारायण सम्प्रदाय के प्रमुख पी पी स्वामी ,कबीर मंदिर प्रमुख गुरुदेव , हरिकृष्ण मुखिया के साथ साथ मंदिर ट्रस्टी सर्व श्री माधव बिहारी अग्रवाल ,महेश जोशी , निर्मल लाठ ,भगवती प्रसाद लखोटिया ,सचिव राजेंद्र खादीवाला ,अजय रघुवंशी ,रामधारी मित्तल , विष्णु मित्तल , मनमोहन सिंह बिंद्रा , मुकेश पाटीदार , के साथ साथ विपिन पुरोहित , विनय गुप्ता , किशोर महाजन , कमलेश शाह , श्याम बन्नातवाला , राकेश दलाल , एवं बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन इस अवसर पर उपस्थित थे l उपरोक्त जानकारी ट्रस्ट के ट्रस्टी हरिओम अग्रवाल द्वारा दी गई l





