Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

एनएसयूआई स्थापना दिवस पर छात्रों ने किया पौधारोपण, प्राचार्य को भेंट किया पौधा

By
On:

खबरवाणी

एनएसयूआई स्थापना दिवस पर छात्रों ने किया पौधारोपण, प्राचार्य को भेंट किया पौधा

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। सरदार विष्णु सिंह उइके शासकीय महाविद्यालय बगडोना में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र नेता रोहन सिंह ठाकुर ने बताया कि 9 अप्रैल 1971 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा एनएसयूआई की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य हमेशा से छात्र हितों की रक्षा करना और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना रहा है। इसी कड़ी में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
श्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील भी की।
इस अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पन्द्राम को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही कॉलेज परिसर की वाटिका में सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पौधों की देखभाल का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहन सिंह ठाकुर, प्रकाश मालवीय, ऋतु मस्की, तनीषा रावत, आसिफ अंसारी, अभिषेक यादव, हर्ष ठाकुर, रेहन अंसारी, आदिल अंसारी, लक्की, शुभ नागले, नावेद अंसारी, आकाश इवने सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News