Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भारतीय किसान संघ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रदेश स्तरीय मांगे शीघ्र निराकरण हेतु ज्ञापन के माध्यम से संज्ञान में लाया गया है ।

By
On:

खबरवाणी

भारतीय किसान संघ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रदेश स्तरीय मांगे शीघ्र निराकरण हेतु ज्ञापन के माध्यम से संज्ञान में लाया गया है ।

बुरहानपुर भारतीय किसान संघ द्वारा सात बिंदुओं पर आधारित ज्ञापन के माध्यम से मांग करता है। जिला अध्यक्ष संतोष महाजन ने माननीय मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में मांग करते हुए कहा
बुरहानपुर केला उत्पादक जिला है एवं महाराष्ट्र से लगा हुआ है। महाराष्ट्र में केला फसल बीमा श्रेणी में आती है साथ ही केंद्र सरकार भी केले को बीमा श्रेणी में रखती है ।
भारतीय किसान संघ द्वारा किए गए आंदोलन के बाद आश्वासन में आपके द्वारा तीन माह में केला बीमा योजना लागू करने की बात कही गई थी। केला फसल बीमा शीघ्र ही प्रारंभ किया जाए।
पिछले महीने बुरहानपुर जिले के बिरोदा, पातोंडा, लोनी और अन्य गांव में आंधी और बारिश की वजह से किसानों का बहुत नुकसान हुआ है जिसे प्रशासन द्वारा सर्वे किया गया है उन्हें शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान की जाए।
एमएसपी आधारित सभी फसलों के आने के पूर्व शासन पंजीयन एवं खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण कर ले जिससे फसल के आने के साथ ही खरीदारी संभव हो सके एवं किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो।
सीसीआई खरीदी केंद्र बुरहानपुर मंडी में प्रारंभ की जाए।

जनजाति बहुल धूलकोट तहसील के ग्राम अंबा में सुकता नदी पर धनबड़ली तालाब निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ किया जाए।

अत्यंत हर्ष का विषय है कि मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र शासन मिलकर ताप्ती नर्मदा लिंक परियोजना पर कार्य कर रहे हैं इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। जनजाति क्षेत्र धूलकोट पहाड़ी क्षेत्र है जहां पर सामान्य नहर के द्वारा प्रत्येक खेत में सिंचाई नहर द्वारा करना संभव नहीं है अथवा बहुत अधिक खर्चीला है अतः आपसे निवेदन है कि उपरोक्त सिंचाई परियोजना के अंतर्गत धूलकोट क्षेत्र हेतु लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम द्वारा सिंचाई धूलकोट क्षेत्र में उपलब्ध करवाई जाए।
मंडी में केला नीलामी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जाए एवं किसान संघ द्वारा दिए गए सुधार बिंदुओं पर अमल हेतु बुरहानपुर मंडी बोर्ड को निर्देशित किया जाए।
, नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना झिरी बुरहानपुर के संबंध में अलग-अलग निरंतर दर्ज हो रही अनियमिओं,शिकायतों के निराकरण हेतु जिला कलेक्टर एवं संबंधित विभाग में आवेदन दिए गए हैं।
कारखाना एवं किसान हित में सभी शिकायतों की त्वरित जांच एवं कार्रवाई हेतु अलग से कमेटी नियुक्त की जाए। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ संभाग सदस्य नरेंद्र जी जिला कार्यकारिणी से इंद्रपाल महाजन, कैलाश वाघे, भुवान सिंह चौहान, उज्जवल पाटिल, सुभाष जी, प्रवीण चौधरी, पूनम भास्करे,राजु जी, उत्तम महाजन सहित जिले तहसील एवं ग्राम समिति अध्यक्ष, मंत्री मातृशक्ति के साथ सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News