Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

रामनवमी पर क्षेत्र में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, भव्य जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

By
On:

खबरवाणी

रामनवमी पर क्षेत्र में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, भव्य जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

खबर वाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। रामनवमी के पावन पर्व पर सारणी, पाथाखेड़ा और शोभापुर कॉलोनी में बुधवार शाम भव्य शोभायात्रा एवं जुलूस का आयोजन किया गया। शाम होते ही पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया और “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
जुलूस में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए।
जगह-जगह समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा जुलूस का स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा, आरती और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। पूरे मार्ग में भक्तों की भीड़ देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था भी मुस्तैद रही, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News