Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

November Car Sales: नवंबर में किस कंपनी की सबसे ज्यादा कारें बिकीं? टॉप 3 की लिस्ट यहां पढ़ें

By
On:

November Car Sales: नवंबर 2025 में भारतीय कार बाजार ने फिर साबित कर दिया कि लोगों का भरोसा ऑटो सेक्टर पर बरकरार है। फेस्टिव सीजन, नए मॉडल्स की लॉन्चिंग और बेहतर फाइनेंस स्कीम्स ने मिलकर कारों की बिक्री को जबरदस्त बढ़ावा दिया। इस महीने जहां Maruti Suzuki ने अपनी बादशाहत कायम रखी, वहीं Tata Motors और Mahindra ने टॉप 3 में अपनी जगह मजबूत कर दी।

Maruti Suzuki ने फिर मारी बाजी

नवंबर 2025 Maruti Suzuki के लिए रिकॉर्ड तोड़ महीना रहा। कंपनी ने इस महीने 2,29,021 गाड़ियाँ बेचीं।

  • 1,74,593 यूनिट घरेलू बाजार में बिकीं
  • 8,371 यूनिट दूसरी कंपनियों को सप्लाई की गई
  • 5,057 यूनिट का एक्सपोर्ट किया गया

Maruti की लगातार मजबूत पकड़ ने दिखा दिया कि छोटे से लेकर मध्यम बजट की कारों में अभी भी मारुति का दबदबा कायम है।

Tata Motors का जोरदार प्रदर्शन

Tata Motors ने नवंबर में जबरदस्त छलांग लगाई। कंपनी की कुल बिक्री 59,199 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 26% ज्यादा है।घरेलू बाजार में 57,436 गाड़ियों की बिक्री हुई, जिसमें Nexon, Punch और Harrier ने बड़ी भूमिका निभाई। सुरक्षा फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से टाटा की कारें भारतीय उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनती जा रही हैं।

Mahindra तीसरे नंबर पर, SUVs की भारी डिमांड

Mahindra & Mahindra ने नवंबर में 56,336 यूनिट्स बेचीं और साल-दर-साल 21.88% की ग्रोथ दर्ज की।
Scorpio, Thar और XUV700 जैसी SUVs की भारी मांग ने कंपनी की बिक्री को नई ऊंचाई दी। Mahindra का फोकस SUV सेगमेंट पर है और इसका फायदा सीधे बिक्री में दिखाई दिया।

Hyundai रही चौथे स्थान पर, Toyota–Kia का भी दमदार महीना

Hyundai India ने नवंबर 2025 में 66,840 वाहन बेचे, जिसमें 9% की ग्रोथ दर्ज की गई।

  • 60,340 यूनिट घरेलू बाजार में
  • 16,500 यूनिट का एक्सपोर्ट

वहीं Toyota ने 33,752 यूनिट की बिक्री के साथ 28% की बढ़त दर्ज की।
Kia ने भी धमाकेदार प्रदर्शन किया और 25,489 यूनिट बेचकर अब तक का सबसे बेहतरीन नवंबर रिकॉर्ड किया।

Read Also:December 2025 Vivah Muhurat: दिसंबर में सगाई और शादी के सबसे शुभ दिन, जानें आपका ‘परफेक्ट’ मुहूर्त कौन-सा है

Renault, Honda और Skoda का ग्रोथ चार्ट

  • Renault ने Triber और Kiger की दम पर 30.27% की ग्रोथ दर्ज की और 3,662 यूनिट बेचीं।
  • Honda ने घरेलू बाजार में 5,204 यूनिट बेचीं और 1,984 यूनिट का एक्सपोर्ट किया।
  • Skoda ने सबको चौंकाते हुए 90% की बंपर ग्रोथ के साथ 5,491 यूनिट बेचीं। Kushaq, Slavia और Kodiaq जैसे मॉडल इस ग्रोथ के मुख्य कारण रहे।
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News