खबरवाणी
बेटियों का अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं
ब्राह्मण समाज ने जताई नाराजगी कहा तुरंत हो एफ आई आर
आमला। अजाक्स संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष आई ए एस संतोष वर्मा के खिलाफ नाराजगी बढ़ते जा रही है, जगह-जगह ब्राह्मण समाज द्वारा आंदोलन प्रदर्शन किए जा रहे हैं। शुक्रवार जिला मुख्यालय पर ब्राह्मण समाज द्वारा ज्ञापन सौंपकर नाराजगी व्यक्त की गई थी। तो वहीं आज आमला में सर्व ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की और थाने पहुंचकर पुलिस अधीक्षक बैतूल के नाम थाना प्रभारी आमला को ज्ञापन सौंपा। ब्राह्मण समाज ने कहा कि आई ए एस संतोष वर्मा द्वारा सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज की बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जो की समस्त बेटियों का अपमान है। संतोष वर्मा का यह कृत्य कानून व्यवस्था को गंभीर जोखिम उत्पन्न करने वाला है, यह जातीय तनाव फैलाने का प्रयास है। वरिष्ठ पद पर होने के बाद भी इस प्रकार का आचरण अनुचित है ब्राह्मण समाज ने आई ए एस संतोष वर्मा पर भारतीय न्याय संहिता की कठोर धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपने वालों में सर्व ब्राह्मण समाज के किशोर शर्मा, राजेंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारकाधीश शर्मा, अनिल पाठक, पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता संघ आमला राकेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सुधीर अंबाड़कर, मुकेश जोशी, भानु शर्मा, रितेश पांडे, पियूष परसाई, जस्सी पांडे, बबलू गोस्वामी, सुशील शर्मा, शिवम उपाध्याय, राकेश पांडे सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।





