Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Nissan Gravite: 2026 की दमदार शुरुआत

By
On:

Nissan Gravite: साल 2026 की शुरुआत Nissan Motor India के लिए काफी अहम मानी जा रही है। कंपनी अपनी नई कॉम्पैक्ट MPV निसान ग्रेवाइट के साथ बाजार में वापसी को मजबूत करने की तैयारी में है। यह गाड़ी सीधे तौर पर Renault Triber को टक्कर देने आ रही है। दमदार लुक, फैमिली के लिए आरामदायक केबिन और किफायती कीमत के दम पर ग्रेवाइट बाजार में हलचल मचा सकती है।

21 जनवरी को होगी निसान ग्रेवाइट लॉन्च

निसान ग्रेवाइट को 21 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। यह निसान की इस साल की पहली कार होगी और इसी के साथ कंपनी अपने नए प्रोडक्ट प्लान की शुरुआत करेगी। ग्रेवाइट के बाद फरवरी में एक नई 5-सीटर SUV और फिर 2027 में बड़ी 3-रो SUV लाने की योजना है। यानी निसान अब इंडिया मार्केट को लेकर पूरी तरह गंभीर नजर आ रही है।

मेड इन इंडिया कार, विदेशों में भी होगी एक्सपोर्ट

निसान ग्रेवाइट को भारत में ही बनाया जाएगा और जरूरत के हिसाब से इसे दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा। हाल के समय में निसान का एक्सपोर्ट रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। दिसंबर 2025 में कंपनी ने रिकॉर्ड तोड़ गाड़ियां एक्सपोर्ट कीं। ऐसे में ग्रेवाइट निसान के लिए इंडिया के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी अहम रोल निभा सकती है।

डिजाइन में अलग पहचान, मिलेगा स्पोर्टी लुक

निसान ग्रेवाइट CMF-A प्लेटफॉर्म पर बनी होगी, जो पहले से ट्राइबर में इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन लुक के मामले में निसान ने इसे पूरी तरह अलग पहचान दी है। आगे की तरफ चौड़ी ब्लैक ग्रिल, पतली LED लाइट स्ट्रिप और शार्प हेडलैंप्स इसे प्रीमियम फील देते हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललैंप्स, सीधा टेलगेट और रूफ स्पॉइलर इसे थोड़ा स्पोर्टी टच देते हैं।

तीन रो सीटिंग और फैमिली फ्रेंडली केबिन

निसान ग्रेवाइट में तीन रो सीटिंग मिलेगी, जिससे यह बड़ी फैमिली के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकती है। केबिन को रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ज्यादा स्पेस, आरामदायक सीट्स और काम की फीचर्स इसकी खासियत होंगी। यह MPV खास तौर पर फैमिली यूज के लिए बनाई जा रही है।

Read Also:US senators written letter to Trump: ट्रंप का टैरिफ वार और मोदी की खामोश रणनीति

इंजन, गियरबॉक्स और कीमत

निसान ग्रेवाइट में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो नॉर्मल और टर्बो दोनों ऑप्शन में आ सकता है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा। कंपनी इसकी कीमत को कंपीटिटिव रखने की तैयारी में है, जो इसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। उम्मीद है कि इसकी डिलीवरी और शोरूम एंट्री मार्च 2026 से शुरू हो जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News