Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सीएम भूपेंद्र पटेल ने लॉन्च किया ‘गुजरात AI स्टैक’, डिजिटल गुजरात में बड़े बदलाव की शुरुआत

By
On:

गुरुवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में आयोजित रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य का पहला ‘गुजरात AI स्टैक’ लॉन्च किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अर्जुन मोधवाड़िया भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने AI एक्सपीरियंस ज़ोन का उद्घाटन करते हुए स्टार्टअप की स्टॉलों का अवलोकन किया।

गुजरात AI स्टैक से शासन होगा तेज, सटीक और नागरिक-केंद्रित

सीएम पटेल ने कहा कि राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को स्मार्ट, तेज और पूरी तरह नागरिक-केंद्रित बनाने का लक्ष्य रखा गया है। गुजरात AI स्टैक के जरिए पूरे प्रदेश में “प्लग-एंड-प्ले” AI मॉडल अपनाए जा सकेंगे। इसमें कृषि AI, योजना पात्रता जांच, खरीद-फरोख्त चैटबॉट, शिकायत वर्गीकरण, दस्तावेज़ एक्सट्रैक्टर और चैट मैनेजमेंट जैसे छह अहम AI टूल शामिल हैं। इन टूल्स के जरिए विभागों के बीच डेटा शेयरिंग तेज होगी और योजनाओं के परिणामों की रियल-टाइम समीक्षा संभव होगी।

गुजरात क्लाउड एडॉप्शन गाइडलाइंस 2025 भी हुई लॉन्च

कार्यक्रम में ‘गुजरात क्लाउड एडॉप्शन गाइडलाइंस 2025’ भी जारी की गईं। मुख्यमंत्री ने बताया कि ये दिशानिर्देश डिजिटल शासन को सुरक्षित, स्केलेबल और AI-रेडी बनाएंगे। साथ ही राज्य में मेइटी द्वारा अनुमोदित कंप्यूटिंग संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

इसी दौरान दो महत्वपूर्ण एमओयू भी साइन हुए—पहला Google और Bhashini के साथ बहुभाषी AI और गुजराती भाषा मॉडल बनाने के लिए, और दूसरा GIFT City व Henox के साथ राज्य में केबल लैंडिंग स्टेशन बनाने के लिए। इससे गुजरात वैश्विक डिजिटल कनेक्टिविटी का बड़ा केंद्र बन सकेगा।

‘AI अब तकनीक नहीं, राष्ट्रीय प्रगति का मिशन’: मुख्यमंत्री

सीएम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में AI अब सिर्फ तकनीक नहीं बल्कि देश की प्रगति का मिशन बन चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में टेक्नोलॉजी सबसे छोटे व्यक्ति तक पहुंची है और इंडिया AI मिशन की शुरुआत एक ऐतिहासिक कदम है। गुजरात ने भी इसी दिशा में एक विशेष टास्क फोर्स बनाई है।

उनका कहना था कि इस कॉन्फ्रेंस में हो रहा सामूहिक मंथन आने वाले समय में तकनीक की मदद से आज के कार्यों को कल की क्षमता में बदलने में सहायक होगा।

उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी बोले—‘गुजरात बना रहा है AI का नया दौर’

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि गुजरात हमेशा से मेहमानों और नवाचार—दोनों का सम्मान करता आया है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य मानव बनाम मशीन नहीं, बल्कि ‘मानव और मशीन’ का सहयोग बढ़ाना है। AI अब एक तकनीकी क्षेत्र नहीं, बल्कि हर क्षेत्र को ऊर्जा देने वाला नया ईंधन बन चुका है।

Read Also:Gold Rate Today आज फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती के बाद सोना क्यों हुआ और महंगा जानिए दिल्ली और मुंबई का ताजा भाव

सांघवी ने बताया कि GIFT City में माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से बना AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्वास्थ्य, निर्माण और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में बड़े बदलाव ला रहा है। कृषि क्षेत्र में ‘फसल AI’ किसानों को पानी बचाने और कीटनाशक कम करने में मदद दे रहा है। वहीं ‘कृषि प्रगति’ प्लेटफॉर्म से एक लाख से अधिक किसान फसल स्वास्थ्य और मिट्टी की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News