Islamabad में हुई Iran और United States के बीच अहम बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। इस हाई-लेवल मीटिंग से उम्मीद थी कि दोनों देशों के बीच चल रहा तनाव कम होगा, लेकिन आखिरी समय में मामला बिगड़ गया।
विदेश मंत्री का बड़ा खुलासा
ईरान के विदेश मंत्री Seyyed Abbas Araqchi ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “डील बस इंच भर दूर थी।” यानी समझौता लगभग तय हो चुका था, लेकिन आखिरी समय में अमेरिका के रुख ने सब कुछ बदल दिया।
क्यों टूटी आखिरी वक्त पर डील?
Seyyed Abbas Araqchi के मुताबिक, अमेरिका ने बातचीत के दौरान अचानक अपनी शर्तें बदल दीं और नई मांगें रख दीं। उन्होंने कहा कि “हमने पूरी ईमानदारी से बातचीत की, लेकिन अमेरिका की ज्यादा मांगों और अड़ियल रवैये की वजह से समझौता नहीं हो सका।”
47 साल में सबसे बड़ी बातचीत
यह बातचीत पिछले करीब 47 सालों में दोनों देशों के बीच सबसे हाई-लेवल डायलॉग माना जा रहा था। दोनों पक्षों ने लंबी चर्चा की, और “इस्लामाबाद MoU” तक पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन आखिर में सब फेल हो गया।
Read Also:US-Iran जंग 5 साल चलेगी? इस्लामाबाद मीटिंग के बाद ईरान का बड़ा बयान
राष्ट्रपति का भी आया बयान
ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने भी कहा कि अभी भी समझौते की उम्मीद खत्म नहीं हुई है। उन्होंने अमेरिका से अपील की कि वह दबाव की राजनीति छोड़कर ईरान के अधिकारों का सम्मान करे, तभी आगे रास्ता निकलेगा।





