Iran और United States के बीच चल रही शांति वार्ता पर अब सवाल उठने लगे हैं। Islamabad में बातचीत तो हो रही है, लेकिन जमीन पर हालात बताते हैं कि सीजफायर ज्यादा टिकाऊ नहीं है। दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी साफ नजर आ रही है।
चीन ने पहले ही समझ ली ट्रंप की चाल?
China ने कथित तौर पर Donald Trump की रणनीति को भांप लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने ईरान को नए एयर डिफेंस सिस्टम देने की तैयारी शुरू कर दी है। अगर ऐसा होता है, तो यह अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।
कौन से हथियार भेज रहा है चीन?
खबरों के अनुसार चीन ‘MANPADS’ यानी कंधे से चलने वाले मिसाइल सिस्टम भेज सकता है। ये सिस्टम खास तौर पर लो-फ्लाइंग फाइटर जेट्स के लिए खतरनाक माने जाते हैं। अगर ये ईरान को मिलते हैं, तो युद्ध की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
तीसरे देशों के जरिए होगी सप्लाई?
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन सीधे ईरान को हथियार नहीं भेजेगा, बल्कि तीसरे देशों के जरिए सप्लाई करेगा ताकि असली स्रोत छुपाया जा सके। हालांकि, चीन ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वह किसी भी युद्ध में हथियार सप्लाई नहीं कर रहा।
ट्रंप का बड़ा इशारा
Donald Trump ने हाल ही में संकेत दिया था कि अमेरिका का एक फाइटर जेट ‘हीट-सीकिंग मिसाइल’ से गिराया गया। इससे शक और गहरा हो गया कि कहीं इसमें चीनी तकनीक तो शामिल नहीं थी। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Read Also:iPhone 18 और Air 2 Leak: साल में दो बार लॉन्च करेगा Apple? कंपनी की नई स्ट्रैटेजी का बड़ा खुलासा





