Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा भैंसदेही में शुरू

By
On:

खबरवाणी

बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा भैंसदेही में शुरू

क्षेत्र को मिलेगी डिजिटल व आधुनिक बैंकिंग की मजबूत सुविधा

बैतूल। जिले के भैंसदेही ब्लॉक में 15 नवंबर 2025 को बैंक ऑफ इंडिया, खंडवा अंचल की नई शाखा का शुभारंभ आंचलिक प्रबंधक विश्व रंजन मिश्र के कर कमलों से हुआ, जहां उनके साथ उप आंचलिक प्रबंधक राजीव कुमार, एसडीएम कमलेश मरावी, नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष अनिल ठाकुर, सीएमओ रितेश कुमार, संजय तिवारी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। विश्व रंजन मिश्र ने रिबन काटकर उद्घाटन किया, शाखा परिसर का अवलोकन किया और स्टाफ को सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह शाखा क्षेत्रवासियों को उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं देगी, रोजगार बढ़ाएगी और भारत सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाएगी। उप आंचलिक प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि यह बैतूल जिले की 10वीं शाखा है तथा खंडवा अंचल में कुल शाखाए अब 75 हो गई हैं। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया सभी प्रकार के ग्राहकों के लिए विविध बैंकिंग उत्पाद उपलब्ध कराता है और डिजिटल बैंकिंग में अग्रणी है। कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक पंकज ढाके ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर खंडवा आंचलिक कार्यालय से मुख्य प्रबंधक योगेश पाटील, आशुतोष वास्कले, प्रणव श्री, लक्ष्मी नारायण उइके, बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संगठन से विवेक दाढ़े, कर्मचारी यूनियन से मनोज कुमार वाधवा तथा समीपवर्ती शाखाओं के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News