खबरवाणी
बोर्ड नए, सोच पुरानीः आमला नगर पालिका ने दिशा सूचक बोर्ड को बनाया ‘भ्रम सूचक’ एवं जाति शब्द लिखने से नाराजगी।
आमला। नगरपालिका द्वारा शहर के सौंदयीकरण और वार्डो की पहचान के लिए लगाए गए नए बोर्ड अब नगरपालिका के लिए ही गले की फांस बनते जा रहे है। शहर के मुख्य चौक -चौराह और वार्डो के प्रवेश द्वार पर लगे इन बोर्ड्स में न केवल दिशा बताने वाले चिन्ह (ऐरो) गलत दिशा में इशारा कर रहे है। बल्कि कई स्थानो पर जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर सामाजिक सौहार्द को चुनौती दी गई है। शासन द्वारा स्कूलो के नाम बदलने के बावजूद बोर्ड्स पर पुराने नाम अंकित है, जिससे ग्रामीण एवं बाहर से आने वाले नागरिको को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
दिशाहीन सिंबल से लोग हो रहे भ्रमितः
बस स्टेड यात्री प्रतीक्षालय के सामने लगे बोर्ड में दर्ज नाम के अनुसार सिंबल गलत दिशा में बनाया गया हैं, जो कि बस स्टेड पर लगा है। लेकिन सिंबल रेल्वे स्टेशन की ओर प्रदर्शित कर रहा है।
नगर पालिका के पास अपडेटेड रिकॉर्ड की कमी।
बस स्टेड के बोर्ड में सांदीपनि विद्यालय
आमला के नाम के स्थान पर विद्यालयं का पुराना नाम सी.एम राईस स्कूल दर्ज है।
स्थानीय बोर्ड पर नहीं है पूर्ण जानकारी:-
इसी प्रकार पुराने थाना के पास लगाया गया बोर्ड पर संपूर्ण जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। पुराना थाना के पास लगाए गए बोर्ड में न.पा आमला एवं सोमवारी लिखा हुआ है, जबकि उक्त क्षेत्र को सोमवारी चौक के नाम से जाना जाता है।
जातिगत नाराजगी :-
श्रीराम मार्केट चौक में लगाए गए बोर्ड पर जाति शब्द नाम का उपयोग किया गया है। नगर पालिका के द्वारा अन्य वार्डो एवं क्षेत्र में लगाए बोर्ड पर जाति शब्दो का उपयोग नहीं किया गया है। लेकिन श्रीराम मार्केट में लगे बोर्ड पर जाति शब्द का उपयोग करने से लिखी गई जाति के लोगो को आहत पहुंचा है। इसके संदर्भ में जल्द ही बोर्ड से नाम नहीं हटाया गया तो इसको लेकर जाति समुदाय के द्वारा उच्च अधिकारियो को इस संबंध में शिकायत की जाएगी। नगर पालिका की इस बड़ी चूक पर अब जाति समुदाय में खासी नाराजगी देखी जा रही है।
जनता की मांगः
आम नागरिको से इस संम्बंध में चर्चा की गई जिसमे लोगो ने कहा कि आमला में नगरपालिका के द्वारा जो बोर्ड लगाये गये है, जिसमे सुधार किया जाना चाहिए जिससे राहगीर भ्रमित ना हो तथा किसी जाति सूचक शब्दो का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन त्रुटिपूर्ण बोर्ड्स में ओवर लेप कर सुधार किया जाना चाहिए।
इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं है यदि कोई त्रुटि हुई हो सुधार कर दिया जाएगा





