Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

NEET UG Exam 2022 : बैतूल में पहली बार हो रही Neet परीक्षा, मेटल डिटेक्टर से होगी परीक्षार्थियों की जांच

By
On:

बैतूल। जिला स्तर पर अभी तक लोक सेवा आयोग सहित व्यापमं से संबंधित कई परीक्षाओं का सेंटर बनाया जाता रहा है। लेकिन पहली बार मेडिकल कालेज में प्रवेश के लिए कल 17 जुलाई को बैतूल के सात केंद्रों पर भी परीक्षा का आयोजन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनटीए दिल्ली द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए आरडी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय बैतूल, केंद्रीय विद्यालय सारनी, लिटिल फ्लावर स्कूल, वीवीएम कालेज, विद्या संस्कार स्कूल एवं एमजीएम स्कूल बगडोना (पाथाखेड़ा) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें लगभग 4 हजार परीक्षार्थी शामिल होने की संभावना है। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक संपन्न होगी।

मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की तीन लेवल की जांच की जाएगी। जिसमें मेटल डिटेक्टर, थर्मल स्केनिंग एवं गहन जांच के उपरांत ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इन जांचों के लिए थोड़ा समय लगेगा इसके लिए विद्यार्थियों को लगभग 11 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

छात्रों को परीक्षा हाल में सिर्फ प्रवेश पत्र एवं एक शासकीय आईडी ले जाने की अनुमति होगी। परीक्षा में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। यह भी जानकारी मिली है कि परीक्षा केंद्रों में दोपहर 1 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “NEET UG Exam 2022 : बैतूल में पहली बार हो रही Neet परीक्षा, मेटल डिटेक्टर से होगी परीक्षार्थियों की जांच”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News