Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

By
On:

खबरवाणी

राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

थीम- मेरा युवा भारत डिजीटल साक्षरता के लिए युवा

शासकीय महाविद्यालय
आठनेर राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई के द्वारा मुख्य थीम मेरा युवा भारत डिजीटल साक्षरता के लिए युवा पर सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया यह शिविर 17 से 23 फरवरी 2026 तक ग्राम गोडी घोघरा मे जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सरोज पाटिल ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं सभी स्वयंसेवको को शुभकामनाएं दी कार्यक्रम अधिकारी डॉ साधना ठाकुर एवं डॉ निर्मल कुमार विस्वास के निर्देशन में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न गतिविधियां जैसे
स्वच्छता अभियान
डिजीटल साक्षरता
पर्यावरण एवं जल संरक्षण
नशा मुक्ति अभियान
बाल विवाह
आयोजित की जाएंगी आज
शिविर स्थल पहुंचकर स्वयंसेवको के द्वारा साफ सफाई की गई इस अवसर पर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया उद्घाटन में ग्राम के सरपंच एवं ग्राम सचिव उपस्थित रहे ग्राम सचिव ने स्वयं सेवकों को शुभकामनाएं दी स्वयंसेवकों के द्वारा शिविर क्षेत्र मे सायं काल रैली पोस्ट एवं रासेयो खेल तथा ग्राम सम्पर्क किया एवं ग्राम वासियों को शिविर के उद्देश्य के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रोफेसर माधुरी,प्रोफेसर हरिकिशन कोगे का विशेष सहयोग रहा दल नायक सतीमा दल नायक दीपक सहित समस्त स्वयं सेवकों ने उत्साह के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में सहभागिता की

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News