आठनेर- Narottam Mishra On Congress -नगर परिषद चुनाव को लेकर आठनेर पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस पर जमकर बरसे । मंगल भवन में आयोजित आमसभा में श्री मिश्रा बोले राहुल गांधी की कांग्रेस के हाल इस तरह है “एक दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा” यह कांग्रेस डूबती नाव है । एक नाव की फोटो ट्वीट की गई थी जब एक नाव मझधार में आ जाए तो चक्कू लेकर हम को चलाना चाहिए । मैंने कहा कि आजादी के बाद तुम्हारे परिवार के अध्यक्ष ज्यादा रहे हैं तुम्हारी परिवार के ज्यादा प्रधानमंत्री रहे हैं तो बताओ इस नाव को मझधार में लेकर कौन लाया है ।नाव डूबना तो तय है चाहे कोई भी चक्कू चला दे चक्कू पप्पू चलाएं चाहे तो चक्कू पप्पू चलाएं लेकिन इस कांग्रेस की नाव डूबना तय है ।
परिवारवाद पर बोले कांग्रेस में पहले नेहरू जी आये वे हटे तो इंदिरा जी आ गई ,इंदिरा जी हटी तो राजीव जी आ गए ,राजीव जी हटे तो सोनिया जी आ गई ,सोनिया जी हटाई तो राहुल जी आ गए, राहुल हटेंगे तो प्रियंका आएंगी प्रियंका हटेगी तो उनके बच्चे तैयार हो रहे है । बिहार में लालू हटे तो राबड़ी जी आ गई रावड़ी जी हटेगी हटी तो तेज प्रताप आ गए तेज प्रताप हटेंगे तो उनके भी तैयार हो जाएंगे ।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा यहीं नहीं रुके उन्होंने राहुल गांधी की कांग भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी तंज कसा । कहा की इस यात्रा का नाम कांग्रेस जोड़ो रखो पहले अमरेंद्र सिंह छोड़ कर चले गए फिर नबी जी गुलामी से आजाद हो गए गुलाम नबी आजाद आनंद शर्मा ने इस्तीफा दे दिया और अब गोवा के 8 विधायक कांग्रेस छोड़ कर चले गए ।
लिखित में झूठ बोलने वाली पार्टी है कांग्रेस उसके नेता है कमलनाथ और सोनिया गांधी प्रदेश में नौजवानों को धोखा दिया कहा चार हजार रुपये का भत्ता देंगे लेकिन 15 महीने की सरकार में किसी नौजवान को भत्ता नहीं मिला । कहा था कि किसान का कर्जा माफ करेंगे लेकिन कई किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ । चुनाव आता है तो कमलनाथ दिखने लगते हैं ये अपन को वोटों की खेती मानते हैं और वोटों की फसल काटने आते हैं।
भारत का भविष्य हो ,आठनेर का हो ,बैतूल का हो या भोपाल का हो भारतीय जनता पार्टी के हाथों में है । ये कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार की नदी में ही गोते लगाते हैं ये आपने 15 माह की सरकार में देखा है । अगर आप की हितेषी कोई पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है गरीबों को कोरोना काल मे निशुल्क राशन दिया हमारे प्रधानमंत्री ने सरकार कई योजनाएं आपके हित में चला रही हैं । श्री मिश्रा ने मतदाताओं से अपील की भारतीय जनता पार्टी को जिताए और अपना भविष्य बनाएं।
आम सभा में लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़, सांसद दुर्गा दास उइके,पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ,जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ,भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे ,आठनेर के चुनाव प्रभारी कमलेश सिंह ,कृष्णा गायकी गोवर्धन राने सहित 15 वार्डो के भाजपा पार्षद प्रत्याशी मौजूद थे ।





