Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नागेंद्र निगम बने सतपुड़ा ठेकेदार के अध्यक्ष

By
On:

खबरवाणी

नागेंद्र निगम बने सतपुड़ा ठेकेदार के अध्यक्ष

खबर वाणी न्यूज़, रफीक

सारनी। सतपुड़ा ठेकेदार एसोसिएशन की बैठक रविवार को वरुण रेस्टोरेंट में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नागेंद्र निगम को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। बैठक में ठेकेदारों की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें संरक्षक के रूप में दीपक तिवारी, राजबली सिंह, अजय श्रीवास्तव, प्रकाश राजपूत, नारायण सोलंकी, किशोर चौहान, सी.एम. बेले व संतोष पाटनकर शामिल हैं। उपाध्यक्ष कमलेश धोटे व रामरतन यादव, सचिव विजय पडलक, संयुक्त सचिव दिलीप प्रसाद, आकाश रमन व अमित श्रीवास्तव बनाए गए।
इसके अलावा सह सचिव आदित्य पांडेय व संजय लोनारे, लीगल एडवाइजर राकेश कटोटिया, कोषाध्यक्ष आवेश निगम, सह कोषाध्यक्ष जुनेद खान व सी.सी. शेजु तथा मीडिया प्रभारी योगेश मालवीय, आदित्य यादव व कुबेर डोंगरे को जिम्मेदारी दी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा कि संगठन की मजबूती उसकी एकता में है और वे सभी को साथ लेकर ठेकेदारों के हितों की रक्षा करेंगे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News