Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

​खेत में पानी के विवाद में मर्डर नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चंद घंटों में पकड़े गए हत्यारे

By
On:

खबरवाणी

​खेत में पानी के विवाद में मर्डर नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चंद घंटों में पकड़े गए हत्यारे

नरसिंहपुर। जिले के ग्राम डूडीपिडरई में खेत में पानी जाने जैसी मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र ने मिलकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, नरसिंहपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया।

​मुख्य बिंदु

​विवाद का कारण: खेत में पानी जाने को लेकर हुआ झगड़ा और पुरानी जमीनी रंजिश।
​वारदात अवैध देशी कट्टे से गोली मारकर की गई हत्या।
​पुलिस एक्शन पुलिस की विशेष टीम ने फरार आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया।

क्या है पूरा मामला

​दिनांक 25 मार्च 2026 को डायल-112 के माध्यम पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डूडीपिडरई के एक खेत में गोली चली है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो वहां प्रेमनारायण नामक व्यक्ति का शव मिला।
​पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शी रामकुमार उर्फ सचिन पटेल ने बताया कि उसके खेत में सिंचाई के दौरान कुछ पानी बगल के खेत में चला गया था। यह खेत मृतक प्रेमनारायण के भाई द्वारा बटाई (सिकवी) पर लेकर जोता जा रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी संदीप पटेल और उसके पिता लेखराम पटेल ने विवाद शुरू कर दिया।

​विवाद से हत्याकांड तक

​गाली-गलौज के बाद आरोपी पिता-पुत्र वहां से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद वे दोबारा हथियार लेकर लौटे। आरोपी संदीप ने प्रेमनारायण पर देशी कट्टे से फायर कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लेखराम ने रामकुमार के साथ लाठी से मारपीट की और वारदात को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए।

​पुलिस की त्वरित घेराबंदी और गिरफ्तारी

​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से जालबिछाया
​आरोपी लेखराम पटेल गोटेगांव रोड से गिरफ्तार।
​आरोपी संदीप पटेल खमतरा के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

​इनकी रही मुख्य भूमिका

​आरोपियों को पकड़ने में स्टेशनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि मुकेश विसेन, संजय सूर्यवेशी, प्रधान आरक्षक अनुराग, धर्मेन्द्र और आरक्षक नंदकिशोर सैनिक रुपेश कटारे अंकित घोषी की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News