Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई पर नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई

By
On:

खबरवाणी

गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई पर नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई

नवागत सीएमओ ने शाम 6 बजे किया औचक निरीक्षण, मिला मटमैला पानी

नशे में ड्यूटी पर पहुंचे पंपचालक को हटाया

फिल्टर प्लांट प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी
दोबारा लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बैतूल। गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत पर शुक्रवार 27 मार्च को नगर पालिका परिषद बैतूल के नवागत सीएमओ नवनीत पांडेय ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने शाम करीब 6 बजे फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सप्लाई किए जा रहे पानी का रंग मटमैला पाया गया और पानी से हल्की बदबू भी आ रही थी, जिससे लापरवाही की पुष्टि हुई।
निरीक्षण के समय फिल्टर प्लांट पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की स्थिति भी गंभीर लापरवाही वाली मिली। पंपचालक (विनियमित) राजु पिंजारें ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए और बाद में वे शराब के नशे की हालत में उपस्थित हुए। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया।
साथ ही फिल्टर प्लांट प्रभारी भवेन्द्र मालवी को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो, अन्यथा एकपक्षीय कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद सीएमओ ने फिल्टर प्लांट की व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News