खबरवाणी
मुलताई पुलिस ने की बड़ी चालानी कार्रवाई, 31हजार 1 सौ रुपए वसूले
मुलताई। मुलताई पुलिस द्वार थाना क्षेत्र की पुलिस चौकियो के सामने एवं मुलताई मे प्रभात पट्टन रोड पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश अनुसार वाहनो की जाच कर यातायात एवं सड़क सुरक्षा विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों को समझाइश देकर समन शुल्क वसूला। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बढ़ती दुर्घटनाओ को देखते हुए सड़क सुरक्षा अभियान के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर थाना मुलताई अंतर्गत मासोद चौकी, प्रभात पट्टन चौकी,दुनावा चौकी एवं मुलताई मे पट्टन रोड पर वाहनो की जांच की। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 92 वाहन चालकों के चालान बनाए गए जिसमें बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने वाले 62,बिना सीट बेल्ट, प्रेशर हार्न,आदेश की अवहेलना ,यातायात नियमों का पालन न करना ब्लैक फिल्म लगे वाहन शामिल है। इस तरह 92 वाहन चालकों से 31 हजार 100 रुपए समन शुल्क वसुला गया एवं यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी।





