Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई:- नगर में टूटे 2 दुकानों के ताले, सीसी टीवी डीवीआर भी लेकर भागे चोर

By
On:

मुलताई:- नगर में नागपुर रोड पर स्थित दो दुकानों को रविवार एवं सोमवार की दरम्‍यानी रात चोरो ने अपना निशाना बनाया। नागपुर रोड पर स्थित आकाश इलेक्‍ट्रीकल्‍स के संचालकर राजेश कवडकर ने बताया उनका परिवार राति डेढ बजे तक जाग रहा था जब तक सभी कुछ सही था उनके सोने के के बाद रात्रि में अज्ञात चोरो क्षरा दुकान में रोड की ओर लगा शटर का ताला तोडकर चोरी की गई। उनके द्वारा बताया गया दुकान में लगभग 2-3 लाख का नुकसान हुआ है। वही दुसरे दुकान सुभाष साहू ने बताया कि चोरो द्वारा उनके शटर का ताला तोड कर गल्‍ले में रखे 10 हजार रूपए चुरा लिए है। मौके पर टी आई देवकरण डेहरिया द्वारा मौके पर पहुचकर जांच की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी चुरा ले गए:-
आकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक राजेश कावड़कर की दुकान से चोर तीन दिन की कमाई के साथ सीसीटीवी का डीवीआर ले गए। पुलिस द्वारा आसपास की दुकानो की सीसीटीवी फुटैज खगाली जा रही है । युवराज पशुआहार की दुकान के सीसीटीवी फुटेज में 3 चोर सफेद स्‍कुटी से सुबह 4.27 बजे आते दिखाई दिए है। मौके पर डागं स्‍कार्ट भी बुलाया गया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News