Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

MP Police – सोनी का तबादला जोशी होंगी बैतूल की एएसपी

By
Last updated:

मंदिर प्रकरण में हुई शाहपुर एसडीओपी की रवानगी

MP Policeबैतूल मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं जिसमें आईपीएस से लेकर एसडीओपी तक के तबादले किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में बैतूल में पदस्थ एएसपी नीरज सोनी को उपसेनानी 8 वीं वाहनी विसबल छिंदवाड़ा तबादला हुआ है। 

जबकि उपसेनानी 8 वीं वाहनी विसबल छिंदवाड़ा में पदस्थ सुश्री कमला जोशी की पदस्थापना बैतूल एएसपी के पद पर की गई है। 

इसके अलावा शाहपुर एसडीओपी किरण चौहान की खेड़ापति माता मंदिर परिक्रमा मार्ग की फेंसिंग कर बंद करने के मामले में भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान मंत्री विश्वास सारंग से स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी। श्री सारंग ने आश्वासन दिया था कि भाजपा मंदिर और लोक का निर्माण करा रही है ऐसे में धार्मिक स्थल के परिक्रमा मार्ग को बिल्कुल भी बंद नहीं करने दिया जाएगा।

उन्होंने कार्यवाही करने की बात कही थी तभी से यह चर्चा चल रही थी कि एसडीओपी की जल्द रवानगी हो जाएगी। और जब पुलिस विभाग की तबादला सूची जारी की गई तो उसमें किरण चौहान का शाहपुर से उपपुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा मंदसौर स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर शहडोल के अजाक थाने में पदस्थ उपपुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी को शाहपुर का एसडीओपी बनाया गया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News