Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

लोकसभा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने उठाई क्षेत्र के विकास की मजबूत आवाज

By
On:

खबरवाणी

लोकसभा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने उठाई क्षेत्र के विकास की मजबूत आवाज

रेल लॉजिस्टिक्स सुविधा व वंदे भारत स्टॉपेज की रखी मांग

बुरहानपुर। से ज्ञानेश्वर तायडे
खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने बुधवार को लोकसभा में अपने संसदीय क्षेत्र बुरहानपुर एवं खंडवा के लिए वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज तथा विशेष रेल कार्गो हब (लॉजिस्टिक्स सुविधा) की पुरजोर मांग रखी।
इस पर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद पाटील की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं, नियमित फीडबैक व फॉलोअप लेते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

देश-विदेश से आते हैं पर्यटक

सांसद पाटील ने बताया कि खंडवा-बुरहानपुर रेल मार्ग उत्तर व दक्षिण भारत को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और बुरहानपुर के ऐतिहासिक व यूनेस्को धरोहर स्थलों पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज क्षेत्र के पर्यटन को नई गति देगा।

किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात

उन्होंने कहा कि बुरहानपुर क्षेत्र में केले, सोयाबीन, प्याज सहित अन्य कृषि उत्पादों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। रेल कार्गो हब बनने से किसानों को अपने उत्पाद बड़े बाजारों तक कम लागत में पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

क्या है रेलवे कार्गो हब

रेलवे कार्गो हब एक विशेष टर्मिनल होता है, जहां माल को एकत्रित, सॉर्ट और वितरित किया जाता है। यह हब-एंड-स्पोक मॉडल पर कार्य करता है, जिससे परिवहन अधिक सस्ता, तेज और प्रभावी होता है। इससे उद्योग, व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सांसद पाटील ने कहा कि यदि क्षेत्र को यह दोनों सौगातें मिलती हैं, तो कृषि, पर्यटन और उद्योग के साथ-साथ समग्र क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News